फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED to summon Sonia Gandhi again in National Herald Case Money Laundering Allegations news in hindi

Sonia Gandhi: ईडी के सामने आज दूसरी बार होगी सोनिया गांधी की पेशी, नेशनल हेराल्ड से जुड़ा है मामला

Tue, 26 Jul 2022 05:40 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 26 Jul 2022 05:40 AM IST
सार

ईडी कांग्रेस के अखबार ‘नेशनल हेराल्ड’ का मालिकाना हक रखने वाली यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
ED to summon Sonia Gandhi again in National Herald Case Money Laundering Allegations news in hindi
सोनिया गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 26 जुलाई को दूसरे दौर की पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि ईडी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने के लिए सोनिया गांधी 26 जुलाई को दोपहर बाद उपस्थित हो सकती हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर राजघाट के आसपास धारा 144 लगा दी गई है।

विज्ञापन


इससे पहले ईडी ने उन्हें सोमवार को तलब किया था, लेकिन बाद में तारीख एक दिन के लिए बढ़ा दी गई थी। गांधी (75) से 21 जुलाई को मामले में पहले दिन दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी, जहां उन्होंने एजेंसी के 28 सवालों के जवाब दिए। ईडी कांग्रेस के अखबार ‘नेशनल हेराल्ड’ का मालिकाना हक रखने वाली यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सोनिया के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी के ईडी कार्यालय में जाने की संभावना है। दवा या किसी अन्य जरूरत के लिए प्रियंका उनके साथ रह सकती हैं। ईडी ने पिछले साल के अंत में धन शोधन रोकथाम कानून के आपराधिक प्रावधानों के तहत एक नया मामला दर्ज करने के बाद गांधी परिवार से पूछताछ शुरू की। सोनिया और राहुल गांधी यंग इंडियन के प्रवर्तकों और बहुलांश शेयरधारकों में से हैं। अपने बेटे की तरह कांग्रेस अध्यक्ष के पास भी 38 फीसदी हिस्सेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस बोली- झूठ है कि मोदी ने एसआईटी के सामने पेशी का विरोध नहीं किया
कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया कि इस बात में कोई दम नहीं है कि जब गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष बुलाया गया था तब भारतीय जनता पार्टी और मोदी ने कोई विरोध नहीं किया था। पार्टी प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सोशल मीडिया और कुछ चुनिंदा मीडिया के जरिये यह बताने का प्रयास हुआ है कि मोदी जी को भी एसआईटी ने बुलाया था और उस वक्त वो शांति से एसआईटी के सामने चले गए थे। यह सरासर झूठ है कि मोदी जी को जब एसआईटी के सामने बुलाया था तब, भाजपा और मोदी जी ने कोई भी विरोध नहीं किया था।’’


उन्होंने दावा किया, ‘‘जब मोदी जी को एसआईटी के सामने बुलाया गया तब भाजपा ने पूरे गुजरात में कांग्रेस और संप्रग सरकार एवं राज्य के राज्यपाल के खिलाफ बहुत बुरे-बुरे नारे दीवारों पर लिखवाये थे और कहीं कहीं पर जुलूस निकाल कर भाजपा के लोगों ने नारेबाजी की थी।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed