{"_id":"5b26d59c4f1c1bda6e8b8931","slug":"ed-to-file-new-chargesheet-against-vijay-mallya","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ दायर करेगी नया आरोपपत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ईडी भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ दायर करेगी नया आरोपपत्र
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Jun 2018 03:11 AM IST
विज्ञापन
शराब कारोबारी विजय माल्या
- फोटो : getty images
भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या की मुसीबतें एक बार फिर से बढ़ने वाली हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लॉन्ड्रिंग तथा बैंकों के समूह को 6,027 करोड़ रुपये का चूना लगाने के मामले में माल्या तथा उसकी कंपनियों के खिलाफ जल्दी ही नया आरोपपत्र दायर करने वाली है। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी इस आरोपपत्र के साथ अदालत से भगोड़ा आर्थिक अपराधी अध्यादेश के तहत माल्या एवं उसकी कंपनियों की नौ हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को तत्काल जब्त करने की स्वीकृति मांगेगी। ईडी अब तक इस मामले में 9,890 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त कर चुकी है। अधिकारियों ने कहा कि नया आरोपपत्र भारतीय स्टेट बैंक की उस शिकायत पर आधारित है जो उसने माल्या एवं उसकी कंपनियों द्वारा 2005-10 से दौरान बैंकों के समूह से लिए गए 6,027 करोड़ रुपये के ऋण का भुगतान नहीं करने से संबंधित है।