फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED summons AAP's Goa chief, leaders in Delhi excise policy-linked money-laundering case

ED: आप के गोवा प्रमुख समेत अन्य नेताओं को ईडी का समन; दिल्ली आबकारी नीति मामले में किया गया तलब

Wed, 27 Mar 2024 10:50 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 27 Mar 2024 10:50 PM IST
सार

ईडी ने इस मामले में 21 मार्च को आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी का दावा किया है कि आप ने अपने गोवा चुनाव अभियान में करीब 45 करोड़ रुपये की ‘अपराध की आय’ का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
ED summons AAP's Goa chief, leaders in Delhi excise policy-linked money-laundering case
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप नेताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी (आप) की गोवा इकाई के अध्यक्ष अमित पालेकर और कुछ अन्य नेताओं को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन जारी किया है। केंद्रीय एजेंसी ने इन सभी को 28 मार्च को जांच एजेंसी के गोवा स्थित पणजी कार्यालय में पेश होने को कहा गया है।

विज्ञापन


अमित पालेकर फरवरी 2022 में हुए गोवा विधानसभा चुनाव में आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे। उन्होंने हाल ही में कहा था कि यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि राज्य में हवाला के जरिये कोई पैसा भेजा गया था। उन्होंने कहा था कि वह और उनकी पार्टी के सहयोगी किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। ईडी ने इस मामले में 21 मार्च को आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी का दावा किया है कि आप ने अपने गोवा चुनाव अभियान में करीब 45 करोड़ रुपये की ‘अपराध की आय’ का इस्तेमाल किया। यह राशि दिल्ली आबकारी नीति में संशोधन के बाद ‘दक्षिण समूह’ से दी गई रिश्वत का एक हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed