फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED Summon to Lawyers Supreme Court Hearing Updates CJI BR Gavai and other Justices bench

ED Summon To Lawyers: आज CJI गवई अहम मामले की करेंगे सुनवाई, कानूनी सलाह देने वाले वकीलों को ईडी के समन का केस

Mon, 14 Jul 2025 06:15 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 14 Jul 2025 06:15 AM IST
सार

मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई, न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। यह ईडी की ओर से वरिष्ठ वकीलों अरविंद दातार और प्रताप वेणुगोपाल को तलब किए जाने के बाद सामने आया। 

विज्ञापन
ED Summon to Lawyers Supreme Court Hearing Updates CJI BR Gavai and other Justices bench
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

मुवक्किलों को पेशेवराना कानूनी राय देने पर वकीलों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से समन किए जाने के मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट सोमवार को मामले की सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई, न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। यह ईडी की ओर से वरिष्ठ वकीलों अरविंद दातार और प्रताप वेणुगोपाल को तलब किए जाने के बाद सामने आया। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) और सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन (एससीएओआरए) ने इस समन की निंदा की और इसे एक परेशान करने वाली प्रवृत्ति बताया जिसने कानूनी पेशे की बुनियाद पर प्रहार किया है। बार निकायों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश से मामले का स्वतः संज्ञान लेने का आग्रह किया था।

विज्ञापन


हालांकि, ईडी ने 20 जून को अपने जांच अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मनी लॉन्ड्रिंग की जांच का सामना कर रहे आरोपियों के किसी वकील को समन जारी न करें। साथ ही, यह भी कहा कि यदि किसी वकील को समन करना अनिवार्य लग रहा हो तो इसके लिए पहले ईडी के निदेशक की अनुमति लेनी होगी। ईडी ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों के मार्गदर्शन के लिए एक परिपत्र जारी किया, जिसमें कहा गया है कि भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए), 2023 की धारा 132 का उल्लंघन करने वाले किसी भी वकील को कोई समन जारी नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Supreme Court: केरल की नर्स निमिषा को फांसी से बचाने का मामला, आज सुप्रीम कोर्ट में दो जजों की पीठ में सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


कानूनी पेशा न्याय प्रशासन की प्रक्रिया का एक अभिन्न अंग
न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने इस मामले में 25 जून को कहा कि कानूनी पेशा न्याय प्रशासन की प्रक्रिया का एक अभिन्न अंग है और मुवक्किलों को सलाह देने वाले वकीलों को सीधे समन करने की अनुमति यदि पुलिस या जांच एजेंसियों को दी गई तो कानूनी पेशे की स्वायत्तता गंभीर रूप से कमजोर हो जाएगी। यह न्याय प्रशासन की स्वतंत्रता के सामने एक प्रत्यक्ष खतरा होगा। पीठ ने इस मामले में कुछ प्रश्न तैयार किए थे। पीठ ने कहा कि चूंकि यह न्याय प्रशासन पर सीधा प्रभाव डालने वाला मामला है, इसलिए, किसी पेशेवर को, जब वह मामले में वकील हो, पूछताछ के लिए बुलाना प्रथम दृष्टया अस्वीकार्य प्रतीत होता है, और इस पर अदालत द्वारा आगे विचार किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Air India-Boeing Changes: क्रैश ड्रीमलाइनर के कॉकपिट मॉड्यूल दो बार बदले; बोइंग बोला- ईंधन स्विच लॉक सुरक्षित

शीर्ष कोर्ट ने उठाए थे सवाल
पीठ ने इस मामले में कुछ प्रश्न तैयार किए थे। पीठ ने पूछा, जब कोई व्यक्ति किसी मामले से केवल एक वकील के रूप में जुड़ा हो और पक्षकार को सलाह दे रहा हो, तो क्या जांच एजेंसी-अभियोजन एजेंसी या पुलिस सीधे वकील को पूछताछ के लिए बुला सकती है? एक अन्य प्रश्न था, यह मानते हुए कि जांच एजेंसी या अभियोजन एजेंसी या पुलिस के पास यह मामला है कि व्यक्ति की भूमिका केवल एक वकील के रूप में नहीं, बल्कि उससे कहीं अधिक है, तब भी क्या उन्हें सीधे समन भेजने की अनुमति दी जानी चाहिए या क्या उन असाधारण मानदंडों के लिए न्यायिक निगरानी निर्धारित की जानी चाहिए?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed