फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED searches on 40 locations across country

कालेधन के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, देशभर में 40 जगहों पर छापे, 1.2 करोड़ जब्त

Wed, 30 Nov 2016 10:20 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
एजेंसी/ नई दिल्ली  Updated Wed, 30 Nov 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
ED searches on 40 locations across country
- फोटो : social media

देश में 500 और 1000 के नोट अमान्य करार दिए जाने के बाद मुद्रा विनिमय केंद्रों, हवाला डीलरों और अन्य के यहां काला धन रखे जाने की आशंका को देखते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को 40 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान उसने 1.2 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की। 

विज्ञापन


एजेंसी ने दिल्ली में एक निजी बैंक की कश्मीरी गेट शाखा के अधिकारियों के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला भी दर्ज किया। बैंक की इस शाखा में पुराने नोटों को बदलने में भारी हेराफेरी करने की बात सामने आई थी। आयकर विभाग ने हाल ही में बैंक के अधिकारियों की जांच की थी। पिछले दिनों दिल्ली पुलिस द्वारा 3.5 करोड़ रुपये के नए नोट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करने के बाद आयकर विभाग ने इस शाखा का सर्वे भी किया था।
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान एजेंसी ने 20 लाख रुपये के पुराने नोट, एक करोड़ रुपये के नए नोट और 50 लाख रुपये के विदेशी विनिमय के कागजात जब्त किए। सूत्रों ने बताया कि सभी नकदी, दस्तावेज और कागजात हवाला डीलरों और मुद्रा बदलने वालों के ठिकानों से जब्त किए गए। उन्होंने कहा कि फॉरेक्स और मनी लांड्रिंग कानून के संभावित उल्लंघन का पता लगाने के लिए मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि देश के विभिन्न शहरों में अलग-अलग टीमों ने छापेमारी की। इस काम में कम से कम 100 टीमें और पुलिस लगी हुई थीं। पूर्वी क्षेत्र में एजेंसी ने कम से कम 16 ठिकानों पर छापेमारी की। इनमें से छह ठिकाने कोलकाता में जबकि भुवनेश्वर और पारादीप में दो-दो ठिकाने हैं। एजेंसी ने गुवाहाटी में भी छापेमारी की है।


ईडी की कोलकाता जोन की एक टीम ने शहर के एक डॉक्टर के घर से 10 लाख रुपये के नए नोट बरामद किए। उसी इलाके से चार लाख रुपये की विदेशी मुद्रा भी बरामद की गई। सूत्रों ने बताया कि एजेंसी पुराने बड़े नोटों को बदलने की घटनाओं पर नजर रख रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed