फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED searches locations linked to ex-TN Pollution Board officer in assets case

ED: PMLA मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व अधिकारी के ठिकानों पर छापा; 2021 के मामले में कार्रवाई

Tue, 06 May 2025 11:34 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 06 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
ED searches locations linked to ex-TN Pollution Board officer in assets case
गोवा में ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI

आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने मंगलवार को तमिलनाडु में एक पूर्व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी पांडियन और उनसे जुड़े लोगों के कई ठिकानों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, चेन्नई समेत राज्य के 13 स्थानों पर संघीय जांच एजेंसी ने तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन


ईडी ने पूर्व अधिकारी के आवास और उनके रिश्तेदारों के कार्यालयों की तलाशी ली। यह कार्रवाई तमिलनाडु के सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) की ओर से दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर की गई, जिसमें पांडियन पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। ईडी ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, यह जांच 2021 में डीवीएसी की ओर से दर्ज एक प्रकरण से जुड़ी है, जिसमें पांडियन पर भ्रष्टाचार के जरिये अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। जांच एजेंसी अब मामले में और सबूत जुटाने के लिए छापों से प्राप्त दस्तावेजों और सामग्रियों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed