फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED registers a case against former Mumbai NCB zonal director Sameer Wankhede summoned three NCB officers

Money Laundering: ईडी ने समीर वानखेड़े के खिलाफ दर्ज किया मामला, NCB के तीन अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया

Sat, 10 Feb 2024 09:17 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 10 Feb 2024 09:17 AM IST
सार

सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर काडर के भारतीय राजस्व सेवा के 2008 बैच के अधिकारी समीर वानखेड़े ने बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है। उन्होंने कोर्ट ने ईडी द्वारा किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
ED registers a case against former Mumbai NCB zonal director Sameer Wankhede summoned three NCB officers
समीर वानखेड़े - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दर्ज किया गया है। अब इस मामले में ईडी ने अब समीर वानखेड़े के खिलाफ की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा केंद्रीय एजेंसी ने एनसीबी के तीन अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए भी बुलाया है।

विज्ञापन


मामले में समीर वानखेड़े ने कहा कि ईडी ने ईसीआईआर 2023 में दर्ज की थी। यह आश्चर्य की बात है कि यह ईसीआईआर सीबीआई की एफआईआर पर आधारित है, जो पहले से ही बॉम्बे हाईकोर्ट के समक्ष सवालों के घेरे में है। चूंकि मामला विचाराधीन है, इसलिए मैं आगे कुछ भी टिप्पणी नहीं करना चाहता। मैं उचित समय पर अदालत में उचित जवाब दूंगा। मैं दोहराता हूं कि मुझे भारतीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन


पांच करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप
प्रवर्तन निदेशालय ने मादक पदार्थ संबंधी मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे को बरी करने के लिए उनके परिवार से कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के संबंध में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से दर्ज प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए यह मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे वानखेड़े
सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर काडर के भारतीय राजस्व सेवा के 2008 बैच के अधिकारी वानखेड़े ने ईडी द्वारा किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा का अनुरोध करते हुए बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है।

क्या है मामला?

  • दरअसल, कॉर्डेलिया क्रूज जहाज से दो अक्टूबर 2021 को कथित रूप से मादक पदार्थ मिलने के मामले में आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में आर्यन को बरी करने के लिए रिश्वत की मांग के आरोप लगाए गए हैं।
  • सीबीआई ने एनसीबी की एक शिकायत पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिश्वतखोरी से संबंधित प्रावधानों के अलावा भारतीय दंड संहिता की धाराओं 120-बी (आपराधिक साजिश) और 388 (जबरन वसूली के लिए धमकी) के लिए वानखेड़े और अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
  • एनसीबी ने एक वर्ष बाद क्रूज पर मादक पदार्थ मिलने के मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था, लेकिन आर्यन खान को क्लीन चिट दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed