{"_id":"6036c36237668d5db546ec96","slug":"ed-raids-two-places-and-delhi-company-in-800-crore-bank-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"800 करोड़ के बैंक फर्जीवाड़े में दिल्ली की कंपनी समेत दो जगहों पर ईडी ने मारा छापा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
800 करोड़ के बैंक फर्जीवाड़े में दिल्ली की कंपनी समेत दो जगहों पर ईडी ने मारा छापा
Thu, 25 Feb 2021 02:51 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 25 Feb 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
enforcement directorate
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई प्रवर्तन निदेशालय ने 800 करोड़ रुपये के बैंक फर्जीवाड़े से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की एक कंपनी में छापा मारा और दो अन्य कंपनियों के खिलाफ जांच शुरू की है।
विज्ञापन
दिल्ली की फर्म श्री बांके बिहारी एक्सपोर्ट लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई
ईडी के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि श्री बांके बिहारी एक्सपोर्ट लिमिटेड और उसके प्रवर्तकों अमर चंद गुप्ता, राम लाल गुप्ता, राज कुमार गुप्ता और उनके परिवार के सदस्यों के ठिकानों पर 22 फरवरी को छापा मारा गया। ईडी ने सीबीआई एफआईआर के आधार पर कंपनी के खिलाफ 605 करोड़ रुपये के कर्ज को ठिकाने लगाने के मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
ईडी ने जांच में पाया कि एसबीबीईएल ने कर्ज की रकम को अपनी दूसरी कंपनियों के जरिये दूसरी जगहों पर इस्तेमाल किया। साथ ही फर्जी खरी और बिक्री के लेनदेन दिखाकर पूरी रकम का गबन किया।
विज्ञापन
यही नहीं कंपनी ने दिखाया कि उसकी रकम का इस्तेमाल अलग अलग कंपनियों के खाते में किया गया जबकि पूरा कारोबार सिर्फ तीन प्रवर्तकों द्वारा किया जा रहा था। इसके अलावा ईडी दो अन्य कंपनियों के खिलाफ 100-100 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े की भी जांच कर रही है। इस तरह पूरा मामला कुल 805 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का हो गया।