{"_id":"5fb989459836f30dcf500448","slug":"ed-raids-several-locations-in-j-k-bank-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएंडके बैंक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कई ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जेएंडके बैंक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कई ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा
Sun, 22 Nov 2020 03:10 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 22 Nov 2020 03:10 AM IST
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जेएंडके बैंक में संदिग्ध लेनदेन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कश्मीर में कई ठिकानों पर शनिवार को छापा मारा। केंद्रीय जांच एजेंसी ने धनशोधन निरोधक अधिनियम (ईडी) के तहत श्रीनगर जिले में छह और अनंतनाग जिले में एक जगह तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
ईडी ने कहा कि उसने मोहम्मद इब्राहिम डार, मुर्तजा एंटरप्राइजेज, आजाद एग्रो ट्रेडर्स, एम एंड एम कॉटेज इंडस्ट्रीज और मोहम्मद सुल्तान तेली पर ठिकानों पर कार्रवाई की। तेली हॉस्पिटलिटी और कृषि आधारित इंडस्ट्रीज, सिविल कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट बिजनेस में शामिल हैं।
विज्ञापन
इनके बैंक खातों का इस्तेमाल संदिग्ध लेनदेन में इस्तेमाल होने के आरोप में मनी लॉन्ड्रिंग के सुबूत जुटाने के लिए छापा मारा गया। ईडी केंद्रशासित प्रदेश पुलिस की सीआईडी द्वारा दर्ज एफआईआर का अध्ययन करने के बाद जेएंडके बैंक के अधिकारियों, अज्ञात सरकारी अधिकारियों, निजी व्यक्तियों और अन्य के खिलाफ विभिन्न बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन के मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन