{"_id":"68445664986ac377790e6255","slug":"ed-raids-maharashtra-and-kerala-18-places-in-mithi-river-desilting-scam-case-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mithi River Desilting Scam: महाराष्ट्र-केरल में 18 जगहों पर ED की छापेमारी, नकदी और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mithi River Desilting Scam: महाराष्ट्र-केरल में 18 जगहों पर ED की छापेमारी, नकदी और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद
Sat, 07 Jun 2025 08:40 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sat, 07 Jun 2025 08:40 PM IST
सार
ईडी मुंबई ने मीठी नदी डिसिल्टिंग घोटाला मामले में मुंबई, कोच्चि और त्रिशूर में कुल 18 जगहों पर छापेमारी की है। एजेंसी ने इन जगहों से कई डिजिटल उपकरण, आपत्तिजनक दस्तावेज और सात लाख रुपये की नकदी जब्त की है। इसके अलावा, 22 बैंक खाते, फिक्स्ड डिपॉजिट और एक डीमैट खाते को फ्रीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मुंबई ने मीठी नदी डिसिल्टिंग घोटाला मामले में महाराष्ट्र और केरल में 18 जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान ईडी ने कई डिजिटल उपकरण, आपत्तिजनक दस्तावेज और सात लाख रुपये की नकदी जब्त की है। इस मामले में अब कुल 1.25 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त/फ्रीज की गई है।
विज्ञापन
ईडी ने शुक्रवार को मुंबई, कोच्ची और त्रिशूर में घोटाले से जुड़े लोगों के कार्यालय और आवासीय परिसर में कुछ 18 जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) 2002 के तहत की गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: कांग्रेस नेता मेवाणी का आरोप- अमेरिकी दबाव के कारण हुआ संघर्ष विराम, शर्तें बताए सरकार
विज्ञापन
ईडी ने इन जगहों पर की छापेमारी
ईडी ने जिन लोगों के कार्यालयों और परिसरों में छापेमारी की है, उनमें बीएमसी इंजीनियर प्रशांत रामगुडे, बीएमसी ठेकेदार भूपेंद्र पुरोहित, मैटप्रॉप टेक्निकल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, वर्गो स्पेशलिटीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक जय जोशी, वोडर इंडिया एलएलपी के नियंत्रक केतन कदम और केतन कदम के सहयोगी सैंटिनो रोक्को मोरिया व डिनो मोरिया शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: Khabaron Ke Khiladi: बिहार में राहुल-मोदी के दौरे जारी, विश्लेषकों ने बताया किसका गणित बिगाड़ेंगे चिराग
छापेमारी के दौरान जब्त किए आपत्तिजनक दस्तावेज
छापेमारी के दौरान ईडी ने घोटाले से जुड़े कई डिजिटल उपकरण, आपत्तिजनक दस्तावेज और सात लाख रुपये की नकदी जब्त की है। इसके अलावा, एजेंसी ने 22 बैंक खाते, फिक्स्ड डिपॉजिट और एक डीमैट खाते को फ्रीज कर दिया है। इस मामले में अब तक कुल 1.25 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त या फ्रीज की गई है।