फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED raids in Delhi NCR Mumbai Nagpur in bank fraud case detail news in hindi

ED Raid: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली-NCR, मुंबई-नागपुर में छापेमारी, बैंक लोन धोखाधड़ी में ईडी की कार्रवाई

Thu, 20 Jun 2024 01:00 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 20 Jun 2024 01:00 PM IST
सार

सूत्रों ने बताया कि अधिक ऋण प्राप्त करने के लिए समूह ने फर्जी बिक्री, पूंजीगत संपत्ति, देनदार और लाभ दिखाया, ताकि उसे गैर निष्पादित संपत्ति का टैग न मिले।

विज्ञापन
ED raids in Delhi NCR Mumbai Nagpur in bank fraud case detail news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और नागपुर के 35 परसरों में छापेमारी की। यह छापेमारी 20,000 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक लोन में धोखाधड़ी के आरोप में एक कंपनी और उनक प्रोमोटरों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के लिए की गई। 
विज्ञापन


ईडी की यह छापेमारी एमटेक ग्रुप और उनके निदेशकों पर की जा रही है, जिसमें अरविंद धाम, गौतम मल्होत्रा और अन्य लोगों का नाम शामिल है। दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, मुंबई और नागपुर में लगभग 35 व्यावसायिक और आवासीय परिसरों पर छापेमारी की जा रही है। यह जांच एमटेक ग्रुप की एक एकाई एसीआईएल लिमिटेड के खिलाफ सीबीआई की जांच से शुरू हुई।
विज्ञापन


ईडी के अनुसार, इससे सरकारी खजाने को लगभग 10,000 से 15,000 करोड़ का नुकसान हुआ। सूत्रों ने बताया कि अधिक ऋण प्राप्त करने के लिए समूह ने फर्जी बिक्री, पूंजीगत संपत्ति, देनदार और लाभ दिखाया, ताकि उसे गैर निष्पादित संपत्ति का टैग न मिले। इसी के साथ आरोप लगाया गया कि सूचिबद्ध शेयरों में धांधली की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने बताया कि शेल कंपनियों के नाम पर हजारों-करोड़ो की संपत्तियां बनाई गई और बेनामी निदेशकों और शेयरहोल्डरों के माध्यम से नए नामों के तहत अभी भी पैसा जमा किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed