फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED raids Gyanradha Cooperative Society premises in fraud case freezes assets worth more than seven crores

168 करोड़ की धोखाधड़ी: ज्ञानराधा सहकारी समिति के ठिकानों पर ED की छापेमारी, 7.5 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Tue, 24 Sep 2024 04:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 24 Sep 2024 04:13 AM IST
सार

ईडी के अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान बैंक फंड, फिक्स्ड डिपॉजिट, डीमैट अकाउंट होल्डिंग्स के रूप में 7.5 करोड़ रुपये की चल संपत्तियां फ्रीज की गई। साथ ही विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरणों को भी जब्त किया गया है। 

विज्ञापन
ED raids Gyanradha Cooperative Society premises in fraud case freezes assets worth more than seven crores
ईडी रेड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की मुंबई शाखा ने ज्ञानराधा मल्टीस्टेट सहकारी समिति लि. (डीएमसीएसएल), इसके चेयरमैन सुरेश कुटे और अन्य के खिलाफ जारी जांच के सिलसिले में दिल्ली, महाराष्ट्र और गुजरात में छापा मारा। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि दिल्ली, जलगांव और अहमदाबाद में कई स्थानों पर शुक्रवार और शनिवार को तलाशी ली गई।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान बैंक फंड, फिक्स्ड डिपॉजिट, डीमैट अकाउंट होल्डिंग्स के रूप में 7.5 करोड़ रुपये की चल संपत्तियां फ्रीज की गई। साथ ही विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरणों को भी जब्त किया गया है। ईडी ने मई से जुलाई, 2024 के दौरान महाराष्ट्र के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज विभिन्न एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की। अब तक दर्ज और सत्यापित एफआईआर के अनुसार, निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की अनुमानित राशि करीब 168 करोड़ रुपये है। डीएमसीएसएल ने भोले-भाले निवेशकों को लुभाने के लिए 12 से 14 फीसदी तक के उच्च रिटर्न का वादा कर विभिन्न जमा योजनाएं शुरू कीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed