{"_id":"5e5197578ebc3ef3d328b249","slug":"ed-raids-12-places-including-delhi-noida-in-bike-bot-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बाइक बोट’ घोटाले में दिल्ली, नोएडा समेत 12 जगहों पर ईडी के छापे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
‘बाइक बोट’ घोटाले में दिल्ली, नोएडा समेत 12 जगहों पर ईडी के छापे
Sun, 23 Feb 2020 02:34 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 23 Feb 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पोंजी घोटाले में शामिल नोएडा की कंपनी ‘बाइक बोट’ के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शनिवार को दिल्ली और यूपी में करीब 12 जगहों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बताया, ‘बाइक बोट’ मामले दिल्ली, नोएडा और लखनऊ समेत 12 जगहों पर तलाशी ली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में घोटाले से जुड़े दस्तावेज और संपत्तियों के कागजात जब्त किए गए।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा बाइक बोट टैक्सी सेवा पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान तथा हरियाणा समेत कई राज्यों में 2.25 लाख निवेशकों से 3,000 से 4,000 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है। नोएडा पुलिस ने बाइक बोट कंपनी के प्रमुख संजय भाटी समेत कंपनी के 12 से अधिक अधिकारियों को जेल भेज दिया है, जबकि कुछ लोग अब भी फरार हैं।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में गर्वित इनोवेटिव प्रमोर्ट्स लिमिटेड (जीआईपीएल) बहुस्तरीय मार्केटिंग योजना ‘बाइक बोट’ लेकर आई और निवेशकों को एक साल में दोगुना पैसा देने का लालच दिया। पुलिस के अनुसार, कंपनी ने मोटरसाइकिल टैक्सी के 62,100 रुपये का निवेश मांगा और महज एक साल में दोगुनी रकम देने के अलावा हर महीने मुनाफा देने का वादा किया, लेकिन इसे पूरा नहीं कर पाई।
विज्ञापन
बाइक टैक्सियां गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर जिलों में चल रही है, जबकि राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा जैसे राज्यों में भी इसका नेटवर्क है। कंपनी ने इस योजना का प्रचार करने के लिए इंटरनेट, सोशल मीडिया, पम्फलेट्स और प्रेरकों का इस्तेमाल किया था।