{"_id":"65cc1400f3f673b23b0c5c46","slug":"ed-raid-updates-enforcement-directorate-search-in-karnataka-andhra-pradesh-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Raid Updates: कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में ED की छापेमारी, दोनों राज्यों से 31 लाख जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ED Raid Updates: कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में ED की छापेमारी, दोनों राज्यों से 31 लाख जब्त
Wed, 14 Feb 2024 06:44 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Wed, 14 Feb 2024 06:44 AM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को कहा कि ये कार्रवाई सूर्य नारायण रेड्डी और भरत रेड्डी के खिलाफ पीएमएलए अधिनियम में दर्ज मामले के तहत की गई है। इसे लेकर पहले कर्नाटक के बेल्लारी में एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर तलाशी के दौरान 31 लाख रुपये की नकदी जब्त की है। इस दौरान ईडी ने आपत्तिजनक दस्तावेज, व्यावसायिक रिकॉर्ड, अचल और चल संपत्तियों का विवरण बरामद किया।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को कहा कि ये कार्रवाई सूर्य नारायण रेड्डी और भरत रेड्डी के खिलाफ पीएमएलए अधिनियम में दर्ज मामले के तहत की गई है। इसे लेकर पहले कर्नाटक के बेल्लारी में एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
धोखाधड़ी मामले में बिल्डर ललित टेकचंदानी के ठिकानों पर ईडी का छापा
धोखाधड़ी मामले में ईडी ने बिल्डर ललित टेकचंदानी के मुंबई और नवी मुंबई में 22 ठिकानों पर छापे मारे। तलाशी में 30 करोड़ की बैंक जमा, आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण, नकदी जब्त की गई।
विज्ञापन