फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ed Raids Trinamool Congress Leader and West Bengal Minister Sujit Bose Premise in Kolkata Know More in Hindi

Municipality Jobs Scam: पश्चिम बंगाल के मंत्री और टीएमसी नेताओं के आवास पर छापेमारी, ईडी की कार्रवाई

Fri, 12 Jan 2024 08:00 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 12 Jan 2024 08:00 AM IST
सार

मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि ईडी के अधिकारियों ने केंद्रीय बलों के साथ शुक्रवार सुबह उत्तर 24 परगना जिले के लेक टाउन इलाके में सुजीत बोस के दो आवासों पर छापे मारे। इसके अलावा तापस रॉय के ‘बीबी गांगुली स्ट्रीट’ स्थित आवास और बिराती स्थित सुबोध चक्रवर्ती के आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Ed Raids Trinamool Congress Leader and West Bengal Minister Sujit Bose Premise in Kolkata Know More in Hindi
ईडी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार में मंत्री और तूणमूल कांग्रेस के नेता सुजीत बोस पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की बड़ी कार्रवाई चल रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी उनके कोलकाता स्थित ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा पार्टी के दो और नेता के यहां भी सुबह-सुबह ईडी ने दबिश दी है। तृणमूल विधायक तपस रॉय और नेता सुबोध चक्रवर्ती के घर भी केंद्रीय एजेंसी की छापेमारी जारी है। कार्रवाई कथित नगर पालिका नौकरी घोटाले के सिलसिले में की जा रही है।

विज्ञापन

 


इन पर कसा शिकंजा
जानकारी के मुताबिक, ईडी ने नगर निकायों में भर्तियों में अनियमितता मामले की जांच को लेकर शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल के अग्निशमन और आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक तापस रॉय और उत्तरी दमदम नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुबोध चक्रवर्ती के आवासों पर छापे मारे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां-कहां कार्रवाई?
मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि ईडी के अधिकारियों ने केंद्रीय बलों के साथ शुक्रवार सुबह उत्तर 24 परगना जिले के लेक टाउन इलाके में सुजीत बोस के दो आवासों पर छापे मारे। इसके अलावा तापस रॉय के ‘बीबी गांगुली स्ट्रीट’ स्थित आवास और बिराती स्थित सुबोध चक्रवर्ती के आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

टीएमसी ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध
ईडी की छापेमारी पर पश्चिम बंगाल के मंत्री और टीएमसी नेता शशि पांजा ने कहा कि पार्टी के बयान का इंतजार करें, लेकिन यह पानी की तरह साफ है कि इसके पीछे राजनीतिक प्रतिशोध है। ऐसी गतिविधियां हमें परेशान करने के लिए ही की जा रही हैं।


सुवेंदु का पलटवार
छापेमारी पर पश्चिम बंगाल विधानसभा के एलओपी और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि चोर के घर में छापेमारी होगी ही। बंगाल के युवा और लोग चाहते हैं उन्हें सलाखों के पीछे जाना होगा। 

भाजपा ने ममता को घेरा
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी द्वारा 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' को खारिज करने पर सुवेंदु ने कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है। पीएम मोदी वही करेंगे, जो देश चाहता है। ममता क्या हैं? हैं एक प्राइवेट लिमिटेड पार्टी की मालिक। पीएम मोदी देश के बारे में सोचने के लिए हैं। ममता को यह सब सोचना बंद कर देना चाहिए। यह उनका काम नहीं है। उनका काम रोहिंग्याओं को पश्चिम बंगाल में घुसपैठ करने देना है और उसे लूटने देना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed