फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED Rahul Gandhi will appear before ED Congress plan to protest across the countr

ED : ईडी के सामने आज पेश होंगे राहुल गांधी, कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन का बनाया प्लान, भाजपा ने ऐसे साधा निशाना

Mon, 13 Jun 2022 02:58 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 13 Jun 2022 02:58 AM IST
सार

ईडी ने शुक्रवार को सोनिया गांधी को नया समन जारी कर नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए 23 जून को पेश होने को कहा। 

विज्ञापन
ED Rahul Gandhi will appear before ED Congress plan to protest across the countr
ईडी के समक्ष पेश होंगे सोनिया और राहुल, कांग्रेस करेगी 'सत्याग्रह' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेशनल हेराल्ड प्रकरण में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वाडनाड सांसद राहुल गांधी को सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होना है। वहीं इससे पहले कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन करके ताकत दिखाने की योजना बनायी है। ईडी ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को नया समन जारी कर नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए 23 जून को पेश होने को कहा। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस सांसदों और कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों को भी सोमवार को दिल्ली में रहने को कहा गया है।  दिल्ली में राहुल गांधी के आवास के बाहर उनके समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में 'राहुल जी संघर्ष करो हम आपके साथ हैं', 'मैं सावरकर नहीं, मैं राहुल गांधी हूं", 'ये राहुल गांधी है, झुकेगा नहीं!' जैसे नारे लिखे हुए हैं। सांप्रदायिक तनाव और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय से ईडी कार्यालय तक मार्च करेंगे।
विज्ञापन




कांग्रेस नेता मनिकम टैगोर ने कहा कि जांच एजेंसी के 25 कार्यालयों के बाहर कांग्रेस नेता प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को साजिशन फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध और केंद्र सरकार द्वारा 'विपक्ष की आवाज को चुप कराने' के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों के "दुरुपयोग" के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का देशभर में शक्ति प्रदर्शन आज  
नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को जारी किए गए प्रवर्तन निदेशालय के समन के मुद्दे पर कांग्रेस सोमवार को देश भर में शक्ति प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिग मामले में सोमवार को ईडी के सामने पेश होना है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, "सभी संसद सदस्यों को 13 जून को राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद रहने के लिए कहा गया है, और वे भी राहुल गांधी के साथ ईडी कार्यालय की ओर मार्च करेंगे।" उन्होंने कहा कि "देशभर के नेताओं का विचार है कि दिल्ली के साथ-साथ, प्रदेश कांग्रेस समितियों द्वारा हर राज्य की राजधानी में विरोध प्रदर्शन किया जाना चाहिए।"

राहुल गांधी को 13 जून को जांच में शामिल होने के लिए तलब किया गया है। उन्हें पहले जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था लेकिन वह देश से बाहर थे और बाद में उन्हें जांच में शामिल होने के लिए 13 जून की नई तारीख दी गई। 

कांग्रेस ने  लगाया राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप
इस बीच, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यह एक ''राजनीतिक प्रतिशोध'' है और मामले की जांच का कोई आधार नहीं है। ईडी ने इस साल अप्रैल में नई दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवन बंसल से भी नेशनल हेराल्ड मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में पूछताछ की थी। 

भाजपा ने साधा निशाना
वहीं भाजपा ने भी कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी दोनों ही जमानत पर बाहर हैं। सोमवार को राहुल गांधी को ईडी के सामने पेश होना है और इससे पहले कांग्रेस ड्रामा कर रही है। वे अपने सभी नेताओं को दिल्ली बुला रहे हैं। इस ड्रामे का क्या मतलब है? 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि "अगर दिग्विजय सिंह जैसे नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं तो इसका क्या मतलब है?" पात्रा ने कहा, "आप प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ड्रामा क्यों कर रहे हैं? ईडी के सामने खुद को सही साबित कीजिए। सत्याग्रह क्या होता है? इन नकली गांधियों द्वारा नकली सत्याग्रह को देखकर गांधी जी को भी शर्म आ जाएगी। राहुल गांधी को कानून का उल्लंघन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह राजनीतिक मामला नहीं है।"  

इस्लामोफोबिया पर अपनी  चुप्पी तोड़ें पीएम: थरूर  
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि इस्लामोफोबिया की बढ़ती घटनाओं को लेकर पीएम मोदी को चुप्पी तोड़ने की जरूरत है। उनकी चुप्पी को कुछ लोग समर्थन के तौर पर देख रहे हैं। यह स्थिति सही नहीं है। उन्होंने कहा कि हाल के सालों में भारत सरकार ने इस्लामिक देशों से संबंधों को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए मगर अब यह संबंध खतरे में हैं। थरूर ने कहा कि पीएम को सार्वजनिक रूप से इस तरह के व्यवहार को रोकने की अपील करनी चाहिए।

नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी को समन निराधार: चिदंबरम
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को कहा कि मनी लॉन्ड्रिग मामले में राहुल गांधी को भेजा गया प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का समन निराधार है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि जांच एजेंसी का अधिकार क्षेत्र भाजपा नेताओं या पार्टी के द्वारा शासित राज्यों तक नहीं है।चिदंबरम ने कहा कि आगामी राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों के बीच एकता कायम करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए और ऐसा किया जाएगा।



राहुल और सोनिया गांधी को ईडी के समन और सोमवार को जांच एजेंसी के सामने पेश होने पर कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के फैसले के बारे में पूछे जाने पर चिदंबरम ने कहा, मैं एक कांग्रेस सदस्य और एक वकील के रूप में अपनी बात रखना चाहता हूं। उन्होंने कहा, धनशोधन के अपराध में ‘धन’ और ‘धन शोधन’ होना चाहिए। नेशनल हेराल्ड मामले में कर्ज को हिस्सेदारी में बदला गया है और उधार देने वाले बैंक नियमित आधार पर ऐसा करते हैं। इस मामले में पैसे का कोई लेन-देन नहीं हुआ। 
 

ईडी का समन राजनीति प्रतिशोध: खेड़ा  
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने दावा किया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ईडी का समन राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम है क्योंकि वे लगातार बिना किसी के भय के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed