{"_id":"57757fac4f1c1ba95c79af9e","slug":"ed-quizzes-kamat-in-louis-berger-bribery-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी ने लुइस बर्जर घूस कांड में कामत से की पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ईडी ने लुइस बर्जर घूस कांड में कामत से की पूछताछ
एजेंसी/ पणजी
Updated Fri, 01 Jul 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को लुइस बर्जर घूस कांड से संबंध में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत से पूछताछ की।
विज्ञापन
अपना नाम ना गुप्त रखने की शर्त पर एक वरिष्ठ ईडी अधिकारी ने बताया कि उनसे मुख्यमंत्री के रूप में फाइल पर टिप्पणी करने के के संबंध में सवाल पूछे गए। जांच से जुड़े अनेक प्रश्न उनसे पूछे गए।
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुबह ईडी दफ्तर पहुंचे और शाम तक उनसे पूछताछ होती रही। अगस्त 2015 में अमेरिकी कंपनी द्वारा एक मंत्री को घूस दिए जाने के आरोप के बाद ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनीलॉंड्रिंग एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
Published By Rahul Sankrityayan