{"_id":"64e54b5172bed84f91078ab5","slug":"ed-questions-kerala-congress-chief-sudhakaran-for-hours-in-connection-with-financial-fraud-news-in-hindi-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Financial Fraud: केरल कांग्रेस अध्यक्ष सुधाकरन से ईडी ने की पूछताछ, बोले- मैंने कुछ भी गलत नहीं किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Financial Fraud: केरल कांग्रेस अध्यक्ष सुधाकरन से ईडी ने की पूछताछ, बोले- मैंने कुछ भी गलत नहीं किया
Wed, 23 Aug 2023 05:29 AM IST
गुलाम अहमद
एजेंसी, कोच्चि
एजेंसी, कोच्चि
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 23 Aug 2023 05:29 AM IST
सार
सुधाकरन ने कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। इसलिए मैं पूछताछ से नहीं डरता। अगर मुझे भ्रष्टाचार करना होता तो मैं बहुत पहले ही ऐसा कर सकता था।
विज्ञापन
के सुधाकरन।
- फोटो : Social Media
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को नकली पुरातन वस्तुएं बेचने के घोटाले में वित्तीय लेनदेन की जांच के सिलसिले में केरल कांग्रेस प्रमुख और कन्नूर से सांसद के. सुधाकरन से लंबी पूछताछ की। कांग्रेस नेता सुधाकरन सुबह 11 बजे कोच्चि में ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए पहुंचे। ईडी के अधिकारियों ने देर शाम तक उनसे जवाब तलब किए।
विज्ञापन
मनी लॉन्ड्रिंग में संदिग्ध भूमिका को लेकर ईडी उनसे पूछताछ कर रही है। सुधाकरन ने कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। इसलिए मैं पूछताछ से नहीं डरता। अगर मुझे भ्रष्टाचार करना होता तो मैं बहुत पहले ही ऐसा कर सकता था। उन्होंने कहा, जब मैं वन मंत्री था तो मुझे बहुत सारे प्रस्ताव मिले और मैंने उनमें से किसी के भी आगे घुटने नहीं टेके। उन्होंने कहा, ईडी ने अभी तक मेरे परिवार में किसी को नोटिस नहीं दिया है।
विज्ञापन
100 करोड़ की धोखाधड़ी में माकपा विधायक के ठिकानों समेत छह स्थानों पर छापे
वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नियंत्रित करुवन्नूर सहकारी बैंक में कथित 100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत मंगलवार को माकपा विधायक एसी मोईदीन और कुछ अन्य लोगों के आधा दर्जन ठिकानों पर छापे मारे।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि पीएमएलए के प्रावधानों के मुताबिक एजेंसी कार्रवाई कर रही है। इस मामले में पिछले साल अगस्त में भी ईडी ने छापे मारे थे। पूर्व स्थानीय स्वशासन, उद्योग व सहकारिता मंत्री मोईदीन के त्रिशूर जिले में वडक्कानचेरी स्थित आवास और उनसे जुड़े लोगों के परिसरों की ‘बेनामी’ संपत्ति का विवरण और सबूत जुटाने के लिए यह छापे मारे।