फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED probe Young India office in the presence of Congress leader Mallikarjun Kharge

National Herald Case: ED ने खोला यंग इंडिया दफ्तर का ताला, खड़गे की मौजूदगी में शुरू हुई जांच

Thu, 04 Aug 2022 02:22 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 04 Aug 2022 02:22 PM IST
सार

नेशनल हेराल्ड मामले में बुधवार को सील किए गए यंग इंडिया दफ्तर पर फिर से प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक, ईडी के अधिकारियों ने यहां जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
ED probe Young India office in the presence of Congress leader Mallikarjun Kharge
मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हेराल्ड मामले में बुधवार को सील किए गए यंग इंडिया दफ्तर पर फिर से प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक, ईडी के अधिकारियों ने यहां जांच शुरू कर दी है। वहीं कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी यंग इंडिया के दफ्तर पहुंचे हैं। ED के अधिकारी उनकी मौजूदगी में ही कार्यालय की जांच कर रहे हैं। दरअसल, ईडी ने आज 12:30 खड़गे को तलब किया था। 

विज्ञापन

 

इससे पहले, मल्लिकार्जुन खड़गे ने खुद राज्यसभा में कहा था कि मुझे ED का समन मिला और उन्होंने मुझे दोपहर 12.30 बजे बुलाया है। मैं कानून का पालन करना चाहता हूं, लेकिन जब संसद का सत्र चल रहा हो तो क्या उनका समन करना सही है? क्या पुलिस के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आवासों का घेराव करना सही है?

विज्ञापन


हमको खत्म करने के लिए... डराने के लिए ये सब हो रहा- खड़गे
ईडी सहित अन्य केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग को लेकर गुरुवार को राज्यसभा में भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी नोकझोंक हुई और दोनों ने इसे लेकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सदन की बैठक हो रही है। मैं भी इस सदन का एक सदस्य हूं और विपक्ष का नेता भी हूं। लेकिन मुझे इस वक्त ईडी का समन आता है कि जल्दी आइए।उन्होंने कहा, ‘‘... जब सदन चल रहा है, उस वक्त ईडी द्वारा मुझे बुलाना, क्या यह उचित है? ’’
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि संसद का सत्र चल रहा है और दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के आवासों को घेर लिया है और बड़ी संख्या में आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर हम इस तरह से चलेंगे तो क्या हमारा लोकतंत्र जीवित रहेगा? क्या संविधान के तहत हम चलेंगे? वे जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं ताकि हमें हतोत्साहित कर सकें...हमको खत्म करने के लिए... डराने के लिए, लेकिन हम डरेंगे नहीं, मुकाबला करेंगे।’’ खड़गे ने इस मुद्दे पर सदन में चर्चा कराने की मांग की।

एजेंसियों के कामकाज में सरकार कभी भी दखल नहीं देती- पीयूष गोयल
सदन के नेता पीयूष गोयल ने खड़गे के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज में सरकार कभी भी दखल नहीं देती है। गोयल ने कहा, ‘शायद इनके (कांग्रेस) जमाने में, जब इनकी सरकार थी तब ये लोग हस्तक्षेप करते होंगे... विपक्ष के नेता ने जो बात कही है, वह पूरी तरह से बेबुनियाद है। अगर किसी ने कोई गलत काम किया है तो कानून अपना काम करता है।’

गोयल ने कहा कि कांग्रेस की अध्यक्ष और उसके नेता जमानत पर हैं और कानून अपना काम कर रहा है तो उन्हें नियमों व कानूनों का पालन करना चाहिए ना कि भागना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार कानूनी कामकाज में हस्तक्षेप करती होगी लेकिन हमारी सरकार ने कभी दखलअंदाजी नहीं की है।

विरोध मार्च कर सकते हैं विपक्षी नेता
खबर है कि केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर विपक्षी नेता आज दोपहर 3:30 बजे विजय चौक पर विरोध मार्च निकाल सकते हैं। इस दौरान प्रेसवार्ता भी किए जाने की संभावना है। 

 

अस्थायी रूप से सील किया गया था कार्यालय 
प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस के स्वामित्व वाले नेशनल हेराल्ड के परिसर में यंग इंडियन का दफ्तर बुधवार को अस्थायी रूप से सील कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक, सबूतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की गई थी। केंद्रीय एजेंसी ने कहा था कि यंग इंडियन के कार्यालय को ईडी की बिना पूर्व अनुमति के खोला नहीं जा सकता। ईडी के अधिकारियों ने कहना था कि छापेमारी की वक्त यंग इंडिया कार्यालय में कोई मौजूद नहीं था। ऐसे में उसकी जांच पूरी नहीं हो सकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed