फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED Probe Reveals rs 645 Crore Fraud in Haryana Government Funds; Jewellers Provided Cash Against Bank Transfer

ED: 645 करोड़ के सरकारी फंड का गबन; आरोपियों ने बनाई शेल कंपनी, ज्वैलर्स ने ट्रांजैक्शन के बदले दिया कैश

Thu, 11 Jun 2026 08:31 PM IST
Rahul Kumar डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Updated Thu, 11 Jun 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
ED Probe Reveals rs 645 Crore Fraud in Haryana Government Funds; Jewellers Provided Cash Against Bank Transfer
ED - फोटो : ED

हरियाणा में 645 करोड़ रुपये के सरकारी फंड के गबन केस की जांच में नए खुलासे हो रहे हैं। ईडी की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने इतनी बड़ी राशि को ठिकाने लगाने के लिए शेल कंपनी बनाई। इसके बाद कई ज्वैलर्स से संपर्क किया गया, जिन्होंने बैंकिंग ट्रांजैक्शन के बदले आरोपियों को कैश दिया था। ईडी के चंडीगढ़ जोनल ऑफिस ने आईडीएफसी बैंक धोखाधड़ी मामले में चल रही जांच के सिलसिले में, प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 के तहत हरियाणा के डायरेक्टर, डेवलपमेंट एंड पंचायत ऑफिस में तत्कालीन सुपरिटेंडेंट रहे नरेश कुमार को गिरफ़्तार किया है। 

विज्ञापन


सरकारी अफसरों से मिलकर किया फंड का गबन
ईडी की अब तक हुई जांच से पता चला है कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में मौजूद हरियाणा सरकार, चंडीगढ़ यूटी एडमिनिस्ट्रेशन व पंचकूला के दो प्राइवेट स्कूलों के बैंक अकाउंट्स से 645 करोड़ रुपये के सरकारी फंड का गबन किया गया। विक्रम वाधवा मुख्य आरोपियों में से एक है, जिसने रिभव ऋषि, अभय कुमार, बैंक अधिकारियों और सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर सरकारी फंड का गबन किया। आरोप है कि नरेश कुमार को सीधे मेसर्ज स्वास्तिक देश प्रोजेक्ट से फंड मिला, जो एक शेल कंपनी थी। इसके जरिए सरकारी पैसे का गबन किया गया था। 
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में 1.20 करोड़  
जांच में यह भी पता चला है कि अपने बैंक अकाउंट्स में सीधे सरकारी फंड लेने के अलावा, नरेश कुमार ने फंड को इधर-उधर करने में एक अहम बिचौलिए की भूमिका निभाई। उसने कैश के रूप में हुई अपराध की कमाई को हासिल करने और छिपाने में सक्रिय भूमिका निभाई। नरेश कुमार अपराध की कमाई को बनाने, उसकी लेयरिंग करने और उसे छिपाने में शामिल रहा है। उसे खुद के और परिवार के सदस्यों के बैंक अकाउंट्स में 1.20 करोड़ रुपये की अपराध की कमाई मिली। इसके अलावा, इनके खाते में गबन किए गए फंड से भारी मात्रा में कैश पहुंचाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शेल कंपनियों में गया हेराफेरी का पैसा 
इस धोखाधड़ी में, कई शेल कंपनियों (जैसे M/s Capco Fintech Services, M/s Swastik Desh Projects, R.S. Traders, M/s SRR Planning Gurus Pvt Ltd आदि) को सरकारी विभागों के अलग-अलग अकाउंट से सीधे हेराफेरी का पैसा मिला था। इसके बाद, हेराफेरी किए गए पैसे को आरोपियों और उनसे जुड़ी कंपनियों के अलग-अलग बैंक अकाउंट के ज़रिए घुमाया गया। जांच में पता चला है कि इन शेल कंपनियों से कई ज्वैलर्स को सैकड़ों करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। ज्वैलर्स ने बैंकिंग ट्रांज़ैक्शन के बदले कैश दिया। रिभव ऋषि और उनके साथियों ने यह कैश नरेश कुमार समेत कई सरकारी अधिकारियों में बांटा। पैसे के पूरे लेन-देन का पता लगाने और इससे फायदा उठाने वाले दूसरे लोगों व खरीदी गई संपत्तियों की पहचान करने की कोशिशें जारी हैं। बुधवार को नरेश कुमार की गिरफ्तारी के बाद, स्पेशल कोर्ट (पीएमएलए) ने उसे चार दिन की ईडी कस्टडी में भेज दिया है। इससे पहले इस मामले में ईडी ने रिभव ऋषि, अभय कुमार और विक्रम वाधवा को गिरफ्तार किया था। रिमांड के बाद सभी आरोपियों को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed