फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED moves Calcutta high court for transfer of all cases related to ration scam in west bengal to CBI

West Bengal: राशन घोटाले से जुड़े सभी मामलों की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग, ईडी पहुंची कलकत्ता हाईकोर्ट

Sat, 03 Feb 2024 01:26 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 03 Feb 2024 01:26 AM IST
सार

ईडी ने अदालत में कहा कि राज्य की ओर से राशन घोटाले की जांच एकतरफा तरीके से आगे बढ़ी है। क्योंकि राशन बांटने और धान खरीदी में नेता और मंत्री शामिल थे। लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उचित दस्तावेज और सबूत उपलब्ध होने के बावजूद जांच बंद कर दी गई।
 

विज्ञापन
ED moves Calcutta high court for transfer of all cases related to ration scam in west bengal to CBI
ईडी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल में राशन घोटाला मामले को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। ईडी ने हाईकोर्ट से राशन घोटाला से संबंधित उन सभी मामलों को सीबीआई को सौंपने का अनुरोध किया है, जिनकी जांच राज्य पुलिस द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन


ईडी ने अदालत में कहा कि 2016 से 2023 के बीच राशन घोटाला से संबंधित छह एफआईआर पुलिस में दर्ज की गईं, लेकिन उन्होंने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की। ईडी ने हाईकोर्ट से कहा, राज्य की ओर से राशन घोटाले की जांच एकतरफा तरीके से आगे बढ़ी है। क्योंकि राशन बांटने और धान खरीदी में राजनीतिक हस्तियां और मंत्री शामिल थे। लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उचित दस्तावेज और सबूत उपलब्ध होने के बावजूद जांच बंद कर दी गई।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, ईडी ने हाईकोर्ट को बताया कि उसे राशन घोटाला संबंधी मामलों में राज्य पुलिस से कोई जवाब नहीं मिला है। राशन से जुड़े छह मामलों में से दो एफआईआर कोलकाता में दर्ज की गईं। शेष चार नादिया जिले में दर्ज  किए गए थे। इसी एफआईआर के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने नहीं दिया ईडी के सवालों का जवाब
केंद्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को हाईकोर्ट को बताया, उन्होंने बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर मामलों की प्रगति जानने की मांग की। साथ ही इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीजीपी को पत्र भी भेजा था। लेकिन किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया गया। ईडी ने अदालत को बताया कि राज्य पुलिस राशन घोटाले की जांच करने में विफल रही। इसी आधार पर उन्होंने राशन घोटाले से जुड़े राज्य पुलिस के सभी मामलों की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed