आईएनएक्स मीडिया: चिदंबरम के बयान दर्ज करने के लिए ईडी ने दिया आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली की एक अदालत में एक आवेदन दाखिल किया है। यह आवेदन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को लेकर दाखिल किया गया है। जांच एजेंसी आईएनएक्स मीडिया मनी लांड्रिंग मामले में चिदंबरम के बयान को रिकॉर्ड करने की अनुमति चाहती है। आवेदन को स्वीकार करते हुए अदालत ने ईडी को मामले में चिदंबरम से तिहाड़ जेल में 22 से 23 नवंबर तक पूछताछ करने की अनुमति दे दी।
Enforcement Directorate has moved an application in a Delhi Court seeking court's permission to further record the statement of P Chidambaram in INX media money laundering case. (file pic) pic.twitter.com/hgjWLbU3l8
— ANI (@ANI) November 21, 2019विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ ने एजेंसी द्वारा दायर एक याचिका पर यह आदेश पारित किया। ईडी ने अपनी याचिका में इन दोनों दिनों पर सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक और दोपहर ढाई बजे से शाम चार बजे तक चिदंबरम से पूछताछ किए जाने की अनुमति मांगी थी। एजेंसी का कहना था कि कुछ दस्तावेज उन्हें दिखाए जाने हैं।