{"_id":"651562d9d19244c4e308d287","slug":"ed-issues-summon-to-abhishek-banerjee-in-connection-with-teachers-recruitment-scam-case-today-news-and-update-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती घोटाला: टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी को ईडी का समन; तीन अक्तूबर को होगी पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिक्षक भर्ती घोटाला: टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी को ईडी का समन; तीन अक्तूबर को होगी पूछताछ
Thu, 28 Sep 2023 05:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 28 Sep 2023 05:04 PM IST
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी, ईडी
- फोटो : अमर उजाला
टीएमसी सांसद और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब ईडी ने उन्हें शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में तीन अक्तूबर को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए समन जारी किया है। इससे पहले, 13 सितंबर को साल्टलेक में ईडी कार्यालय में अभिषेक से नौ घंटे तक लंबी पूछताछ की गई थी। ईडी कार्यालय से बाहर आने के बाद, उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि उन्हें ईडी ने विपक्षी दलों की बैठक में जाने से रोकने के लिए यह दिन चुना है। अभिषेक ने आरोप लगाया था कि ईडी और सीबीआई पिक एंड चूज के आधार पर मामलों को आगे बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि तृणमूल ने बंगाल की मांगों को लेकर दो और तीन अक्तूबर को दिल्ली में घेराबंदी कार्यक्रम की घोषणा की है। इसमें हिस्सा लेने के लिए अभिषेक का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। ईडी ने अभिषेक को तीन अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे सीजीओ कॉम्प्लेक्स में उपस्थित होने के लिए कहा है। इसकी जानकारी खुद अभिषेक ने अपने एक्स हैंडल पर दी। उन्होंने बिना नाम लिए केंद्र सरकार पर भी हमला बोला। अभिषेक ने लिखा कि जब हमें बंगाल की मांगों को लेकर दिल्ली जाना था, उसी समय मुझे बुलाया गया। तो साफ है कि असल में कौन डरा और सहमा हुआ है. कौन डर से कांप रहा है।
विज्ञापन
तृणमूल सांसद अभिषेक के माता-पिता को भी किया ईडी ने तलब
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के माता-पिता को भी तलब किया है। अगले सप्ताह भर्ती घोटाले से जुड़ी कंपनी लिप्स एंड बाउंड्स के निदेशक के तौर पर अभिषेक के पिता अमित बंद्योपाध्याय व माता लता बंद्योपाध्याय को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कब और कहां बुलाया गया है। बता दें कि इस कंपनी में अभिषेक बनर्जी सीईओ हैं। ईडी ने पिछले दिनों भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में कंपनी के कार्यालय में तलाशी अभियान चलाया था तथा कई अहम दस्तावेज बरामद किए थे।