{"_id":"65994d01b5b51bd69f091e05","slug":"ed-issues-lookout-circular-for-tmc-leader-shahjahan-sheikh-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"प.बंगाल: ED टीम पर हमला मामले में पुलिस के पास दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज; शाहजहां शेख के खिलाफ लुकआउट नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प.बंगाल: ED टीम पर हमला मामले में पुलिस के पास दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज; शाहजहां शेख के खिलाफ लुकआउट नोटिस
Sat, 06 Jan 2024 06:43 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 06 Jan 2024 06:43 PM IST
सार
केंद्रीय एजेंसी को संदेह है कि इस घटना के बाद टीएमसी नेता देश छोड़कर भाग सकते हैं। उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। पुलिस के पास ईडी और टीएमसी नेताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि भीड़ द्वारा किए गए हमले में ईडी के तीन अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए।
विज्ञापन
Shahjahan Sheikh
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शाहजहां शेख के घर छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर भीड़ द्वारा हमले किए जाने के एक दिन बाद केंद्रीय एजेंसी ने टीएमसी नेता के लिए शनिवार को लुकआउट नोटिस जारी किया है। केंद्रीय एजेंसी को संदेह है कि इस घटना के बाद टीएमसी नेता देश छोड़कर भाग सकते हैं।
फरार होने की आशंका, लुकआउट नोटिस के साथ एयरपोर्ट पर अहम निर्देश
गौरतलब है कि भीड़ द्वारा किए गए हमले में ईडी के तीन अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। ईडी के एक अधिकारी ने कहा, 'हमने टीएमसी नेता के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया है। साथ ही इस बारे में भारतीय एयरपोर्ट के अधिकारियों को भी कुछ महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।'
ईडी और टीएमसी नेता के परिवार ने एक-दूसरे के खिलाफ की शिकायत
छापेमारी के एक दिन बाद ईडी और टीएमसी नेता के परिवार ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पश्चिम बंगाल पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बिना किसी पूर्व सूचना के शुक्रवार को छापेमारी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। ईडी पदाधिकारियों के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
ईडी के अधिकारियों पर ताला तोड़कर घुसने के आरोप
एक अधिकारी ने बताया कि ईडी के खिलाफ नजत पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई है। शाहजहां के परिवार का आरोप है कि ईडी के अधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना के उनके आवास पर छापा मारने आए। अधिकारी कथित तौर पर ताले तोड़कर अंदर घुसे। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पुलिस से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ईडी ने भी उसी पुलिस स्टेशन में शाहजहां और उनके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
मुख्य सचिव बीपी गोपालिका ने की आपात बैठक
ईडी की शिकायत के मुताबिक उनके अधिकारियों पर हमला किया गया और छापेमारी में बाधा डाली गई। केंद्रीय कानून एजेंसियों के काम में खलल डालने के लिए के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई है। एक अधिकारी ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव बीपी गोपालिका ने शनिवार दोपहर सभी जिला मजिस्ट्रेटों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक भी बुलाई।
गौरतलब है कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख को राज्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक का करीबी बताया जाता है। ज्योतिप्रिय मल्लिक को राशन वितरण में करोड़ों के घोटाले के मामले में पिछले साल गिरफ्तार किया गया था।
क्या था मामला
आधिकारिक सूचना के मुताबिक बोंगांव में टीएमसी नेता के करीबी सहयोगी की आइसक्रीम फैक्ट्री समेत दो अन्य स्थानों पर तलाशी रात 10 बजे तक जारी रही। ईडी अधिकारियों ने राशन घोटाले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल में कम से कम 15 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के संदेशखली में टीएमसी नेता सहजान शेख के आवास पर छापेमारी के दौरान भीड़ ने प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर हमला किया और उसके वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। टीम के तीन अधिकारियों को भीड़ के हमले में गंभीर चोटें आईं और उनके निजी सामान जैसे मोबाइल फोन और वॉलेट छीन लिए गए थे।