{"_id":"58b4ca574f1c1b7c05831032","slug":"ed-issues-final-summons-to-zakir-naik","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी ने विवादित कट्टरपंथी प्रचारक जाकिर नाइक को जारी किया फाइनल समन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ईडी ने विवादित कट्टरपंथी प्रचारक जाकिर नाइक को जारी किया फाइनल समन
एजेंसी/ मुंबई
Updated Tue, 28 Feb 2017 07:01 AM IST
विज्ञापन
जाकिर नाइक
- फोटो : file photo
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विवादित कट्टरपंथी प्रचारक जाकिर नाइक और अन्य लोगों के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के संदर्भ में नाइक को नया और संभवत: आखिरी समन जारी किया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने नाइक के वकील और ई-मेल के जरिए जांच में शामिल होने के लिए चौथी बार समन जारी किए हैं। एजेंसी ने यह समन नाइक के उस अनुरोध को खारिज करते हुए जारी किया है जिसमें उसने विदेश से इंटरनेट आधारित वीडियो लिंक के माध्यम से जांचकर्ताओं के समक्ष पेश होने की अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने संकेत दिया कि ये हालिया समन नाइक को जारी किए संभवत: आखिरी समन हो सकता है और यदि वह समनों को नजरअंदाज करता है तो एजेंसी उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हासिल करने के लिए अदालत जा सकती है। ईडी के अधिकारियों ने पहले वीडियो लिंक के जरिए पेशी की अनुमति देने में असमर्थता का संकेत दिया था क्योंकि मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के प्रावधानों के तहत ऐसी सुविधा मौजूद नहीं है।
विज्ञापन