{"_id":"5851cfc74f1c1bdc39649a75","slug":"ed-income-tax-department-and-police-seizes-rs-20-crore-rupees-across-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश भर से 20 करोड़ रुपये जब्त, ईडी, आयकर विभाग और पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
देश भर से 20 करोड़ रुपये जब्त, ईडी, आयकर विभाग और पुलिस ने की कार्रवाई
ब्यूरो/एजेंसी
Updated Thu, 15 Dec 2016 05:47 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद पुलिस व जांच एजेंसियों की ओर से की जा रही कार्रवाई में नए व पुराने नोटों के जब्त होने का सिलसिला बरकरार है। बुधवार को देश के
विभिन्न स्थानों से करीब 20 करोड़ रुपये की राशि जब्त की गई। इसमें पुणे में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के लॉकरों की तलाशी में 10 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। नोटबंदी
के बाद यह संभवतया इस तरह का पहला मामला है। इसके अलावा दिल्ली में 4 करोड़, चंडीगढ़ में 2.19 करोड़, कर्नाटक के यशवंतपुर में 2.89 करोड़ और गोवा में
करीब एक करोड़ रुपये जब्त किए गए।
दिल्ली पुलिस ने करोल बाग में एक होटल में छापा मारकर पांच लोगों के पास से 3.25 करोड़ रुपये बरामद किए। खुफिया सूचना पर पुलिस की क्राइम ब्रांच और
आयकर अधिकारियों की टीम ने यह कार्रवाई की। पूछताछ में पता चला है कि यह पैसा मुंबई के हवाला ऑपरेटरों का है।
इसके अलावा दिल्ली के छावला में प्रॉपर्टी डीलर सुखबीर शौकीन के घर छापे में करीब 65 लाख रुपये की नकदी और एक करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के गहने बरामद किए गए। बरामद 64,84,000 रुपये में से 11,34,000 रुपये 2000 के नोटों के रूप में थे। आयकर विभाग की टीम ने उसके रंगपुरी स्थित दफ्तर में भी छापा मारा।
आयकर विभाग ने पुणे में शहर के पार्वती क्षेत्र की बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में एक प्राइवेट कंपनी के लॉकरों की तलाशी ली। इन लॉकरों से करीब 10 करोड़
रुपये की नकदी बरामद की गई।
दूसरी ओर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चंडीगढ़ में कपड़ा व्यवसायी इंद्रपाल महाजन के घर व अन्य ठिकानों से 2.19 करोड़ रुपये बरामद किए। इसमें डेढ़ करोड़
रुपये के पुराने नोट जबकि 61.35 लाख रुपये के नए नोट बरामद हुए।
आयकर विभाग ने गोवा के पणजी में एक व्यक्ति के पास से 67.98 लाख रुपये की नकदी जब्त की। यह रकम दो हजार के नोट के रूप में थी। पुलिस ने राज्य के
केलनगुटे गांव में कार सवार तीन लोगों से 24 लाख रुपये के नए नोट बरामद किए। पुलिस ने बताया कि ये लोग 40 प्रतिशत कमीशन पर काले धन को सफेद बना रहे
थे।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने छापा मारकर एक व्यापारी से करीब 14 लाख रुपये के नोट जब्त किए। छापे में नए और पुराने नोट के साथ अलग-अलग
नामों के 17 एटीएम कार्ड, 40 पास बुक, आधार कार्ड और पहचान पत्र भी बरामद किए गए। राजस्थान के नागौर के डीडवाना में एक व्यक्ति के पास से 6.72 लाख
रुपये की नकदी बरामद की गई है। इसमें 5.68 लाख रुपये दो हजार के नए नोट के रूप में थे।
आयकर अधिकारियों की टीम पर छोड़े कुत्ते
कर्नाटक के यशवंतपुर में एक फ्लैट पर छापा मारने पहुंची आयकर अधिकारियों की टीम पर खूंखार कुत्ते छोड़ दिए गए। फ्लैट की देखभाल कर रही बुजुर्ग महिला ने
अधिकारियों के साथ असहयोग करते हुए कुत्तों को बांधने से इनकार दिया। अंतत: अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से फ्लैट में प्रवेश
किया। विभाग ने फ्लैट के एक कमरे से 2.89 करोड़ रुपये जब्त किए जिसमें 2.25 करोड़ रुपये दो हजार रुपये के नए नोट के रूप में थे।
हवाईअड्डों से 70 करोड़ नकदी, 170 किलो सोना जब्त
नोटबंदी के बाद देश भर के हवाईअड्डों से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने 70 करोड़ रुपये से अधिक नकदी और 170 किलो से अधिक
सोना जब्त किया है। यह जानकारी सीआईएसएफ के महानिदेशक ओपी सिंह ने बुधवार को दी। सिंह ने कहा, ‘बरामद रकम में दोनों (नए और पुराने) तरह के नोट
शामिल थे लेकिन अधिकतर नोट नए ही थे।’