फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED files money laundering case to probe 'financial irregularities in RG Kar Hospital

ED: आरजी कर अस्पताल में वित्तीय अनियमितता मामले में ईडी की एंट्री; धन शोधन का मामला दर्ज किया

Tue, 27 Aug 2024 02:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 27 Aug 2024 02:32 PM IST
सार

सीबीआई ने रविवार को घोष, पूर्व चिकित्सा अधीक्षक संजय वशिष्ठ और 13 अन्य के कोलकाता और उसके आसपास स्थित परिसरों पर छापेमारी की थी। कार्रवाई यहां कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की गई थी।

विज्ञापन
ED files money laundering case to probe 'financial irregularities in RG Kar Hospital
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष और कुछ अन्य के कार्यकाल में संस्थान में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के तहत धन शोधन का एक मामला दर्ज किया है। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत एक प्राथमिकी के समकक्ष अपनी प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज करने के लिए सीबीआई की प्राथमिकी का संज्ञान लिया है।

विज्ञापन


आरोपी वही हैं, जिनके नाम सीबीआई की शिकायत में
सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी ने अस्पताल और मेडिकल कॉलेज से संबंधित बैंकिंग और चिकित्सा खरीद दस्तावेज विभिन्न स्रोतों से जुटाए हैं। वह जल्द ही आरोपियों को पूछताछ और उनके बयान दर्ज करने के लिए समन जारी कर सकती है। ईडी के मामले में आरोपी वही हैं, जिनके नाम सीबीआई की शिकायत में हैं।
विज्ञापन


सीबीआई ने घोष और तीन निजी संस्थाओं पर मामला दर्ज किया
इससे पहले कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर दर्ज अपनी प्राथमिकी में सीबीआई ने घोष और कोलकाता की तीन निजी संस्थाओं मा तारा ट्रेडर्स, ईशान कैफे, और खामा लौहा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिनमें 120 बी (आपराधिक षड्यंत्र), 420 (धोखाधड़ी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 (लोक सेवक को रिश्वत देने से संबंधित अपराध) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दायरे में अस्पताल
सीबीआई ने रविवार को घोष, पूर्व चिकित्सा अधीक्षक संजय वशिष्ठ और 13 अन्य के कोलकाता और उसके आसपास स्थित परिसरों पर छापेमारी की थी। कार्रवाई यहां कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की गई थी। अस्पताल नौ अगस्त को एक स्नातकोत्तर प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से कथित दुष्कर्म और हत्या के बाद जांच के दायरे में है। सीबीआई के एक अधिकारी ने रविवार की छापेमारी के दौरान संवाददाताओं से कहा था कि बहुत कुछ मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed