{"_id":"597192d34f1c1b346a8b459a","slug":"ed-files-chargesheet-against-misa-bharti-ca-in-delhi-court-against-in-scam-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू परिवार पर ED का शिकंजा, मीसा भारती के CA के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लालू परिवार पर ED का शिकंजा, मीसा भारती के CA के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
मिसा भारती
- फोटो : SELF
आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जमीन घोटाले के आरोप में घिरीं लालू की बेटी मीसा भारती पर प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा कसता जा रहा है। मीरा भारती के सीए राजेश अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ईडी ने उन पर चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन
राजेश अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होंने काले धन को सफेद करने में भूमिका अदा की है, इसलिए दिल्ली के एक कोर्ट में उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।
गौरतलब है कि आठ हजार करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले राजद सांसद मीसा भारती के पति शैलेश कुमार से भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ की थी। ईडी ने शैलेश को बीते सोमवार को ही पेश होने को कहा था, लेकिन तब वह उपस्थित नहीं हुए थे। जिसके बाद उन्हें पेश होने के लिए फिर से समन जारी किया गया था।Enforcement Directorate files chargesheet against Misa Bharti's Chartered Accountant Rajesh Agarwal in money laundering case. pic.twitter.com/roDZksjkB7
— ANI (@ANI_news) July 21, 2017विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा से भी आठ घंटे तक पूछताछ की गई थी। शैलेश से मेसर्स मिशैल प्रिंटर्स एंड पैकर्स प्राईवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी और दूसरे वित्तीय मामले में उनकी भूमिका व ईडी की गिरफ्त में आए एक सीए से उनके संबंधों के बारे में पूछताछ की गई थी।
भारती से भी ठीक इसी प्रकार पूछताछ की गई थी। गौरतलब है कि ईडी ने इस मामले में 8 जुलाई को मीसा और कुमार के दिल्ली स्थित तीन फार्म हाउसों और कंपनी की तलाशी ली थी।