{"_id":"60317acd8ebc3ee9652af4cc","slug":"ed-files-chargesheet-against-jharkhand-company-and-promoters-in-coal-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयला घोटाले में झारखंड की कंपनी और प्रवर्तकों के खिलाफ आरोपपत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोयला घोटाले में झारखंड की कंपनी और प्रवर्तकों के खिलाफ आरोपपत्र
Sun, 21 Feb 2021 02:41 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 21 Feb 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : social media
कोयला ब्लॉक आवंटन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड की कंपनी डोमको प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशक बिनय प्रकाश, रीता प्रकाश और दो अन्य कंपनियों के नाम आरोपपत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
ईडी ने एक बयान में बताया कि इससे पहले दिसंबर 2018 में इनके खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया गया था। सीबीआई की एफआईआर के आधार पर ईडी ने जांच में पाया कि डोमको प्राइवेट लिमिटेड ने बेईमानी की नीयत से अधिकारियों को कोल ब्लॉक आवंटन लेने के लिए गलत जानकारी दी थी।
विज्ञापन
ईडी ने आरोप लगाया कि आरोपी बिनय प्रकाश ने सात करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। एजेंसी ने इससे पहले कंपनी की छह करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की थी।