{"_id":"603181f2ec99de5c8e650a27","slug":"ed-files-chargesheet-against-chandigarh-based-company-and-its-directors-in-bank-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक घोटाले में ईडी ने चंडीगढ़ की कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बैंक घोटाले में ईडी ने चंडीगढ़ की कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र
Sun, 21 Feb 2021 03:11 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 21 Feb 2021 03:11 AM IST
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय ने बैंक धोखाधड़ी के मामले में चंडीगढ़ की कंपनी कुडोस केमी लिमिटेड, कुडोस होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशक जितेंद्र सिंह व गुरमीत सोढी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। ईडी ने पंजाब नेशनल बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह की शिकायत पर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
ईडी के अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई द्वारा अप्रैल 2017 में दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने कंपनी के खिलाफ जांच में पाया कि जितेंद्र और गुरमीत ने फर्जी निर्यात बिल बनाए और धोखाधड़ी कर बैंक से इनके नाम पर कर्ज लिया।
विज्ञापन
इन लोगों ने कर्ज की रकम को अपनी ही दूसरी फर्म कुडोस होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड जो कि एक मुखौटा कंपनी थी में लगाया। इस फंड को अपनी रकम बताकर बैंक से और अधिक कर्ज लिया। यही नहीं इन लोगों ने कर्ज की रकम से निजी संपत्ति भी खरीदीं। ईडी इस मामले में करीब 343 करोड़ रुपये अचल संपत्ति को अटैच कर चुकी है।
विज्ञापन