ईडी की कार्रवाई: SRS ग्रुप के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के नाम पर की धोखाधड़ी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि आरोपियों ने निर्दोष खरीदारों को फ्लैट, भूखंड, वाणिज्यिक स्थान आदि देने का वादा करके धोखा दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने घर खरीदारों और निवेशकों की कथित धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एसआरएस समूह और उसके प्रमोटरों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। एसआरएस समूह के अध्यक्ष अनिल जिंदल और कंपनी के निदेशक जितेंद्र कुमार गर्ग, प्रवीण कुमार कपूर और विनोद जिंदल सहित 19 आरोपी व्यक्तियों और संस्थाओं को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत दायर अभियोजन शिकायत में नामित किया गया है। शिकायत गुरुग्राम में एक विशेष पीएमएलए अदालत के समक्ष दायर की गई है और अदालत ने 31 अक्टूबर को संज्ञान लिया।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि आरोपियों ने निर्दोष खरीदारों को फ्लैट, भूखंड, वाणिज्यिक स्थान आदि देने का वादा करके धोखा दिया। बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों से ऋण लेने के लिए रियल एस्टेट परियोजनाओं को गिरवी रखा गया था। लोन का उपयोग उस काम के लिए नहीं किया गया जिसका वादा किया गया था, अंततः लोन गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों में बदल गए। ईडी ने कहा कि एसआरएस समूह के आरोपी लोगों ने निवेशकों को एसआरएस समूह की पोंजी योजनाओं में निवेश करने का लालच दिया था।
ईडी ने आरोप लगाया कि इस तरह के निवेश पर ब्याज का भुगतान केवल कुछ महीनों के लिए किया गया था और बाद में आरोपियों ने निवेशकों को पोस्ट डेटेड चेक दिए, जो काम नहीं आए। इसमें कहा गया है कि एसआरएस समूह द्वारा बनाई गई कई शेल कंपनियों में खरीदारों और निवेशकों से जमा किए गए धन को बाद में व्यक्तिगत नाम और उनके द्वारा नियंत्रित संस्थाओं के नाम पर कर लिया गया। मामले में अब तक पहचाने गए अपराध की कुल आय 2,215.98 करोड़ रुपये है। मनी लॉन्ड्रिंग का मामला हरियाणा में फरीदाबाद पुलिस और दिल्ली पुलिस द्वारा समूह और उसके प्रमोटरों के खिलाफ दर्ज 81 प्राथमिकी से सामने आया है।