फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ed filed a new case of money laundering against the company related to Robert Vadra

रॉबर्ट वाड्रा से जुड़ी कंपनी के खिलाफ ईडी ने दायर किया मनी लांड्रिंग का नया मामला

Mon, 07 Jan 2019 05:04 PM IST
आसिम खान भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 07 Jan 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
ed filed a new case of money laundering against the company related to Robert Vadra

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की मुसीबत और बढ़ाते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनसे एवं कुछ अन्य से कथित तौर पर जुड़ी एक कंपनी के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि 2008 में हरियाणा के गुड़गांव में भूमि सौदों में संदिग्ध वित्तीय एवं अन्य गड़बड़ियों के संबंध में यह मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है जिसे आधिकारिक तौर पर प्रवर्तन मामले की सूचना रिपोर्ट के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन


ताजा मामला पिछले साल दिसंबर में वाड्रा से जुड़े तीन लोगों पर ईडी की छापेमारी के बाद दर्ज किया गया है। ये छापे “रक्षा सौदों में कुछ संदिग्धों के कथित कमीशन प्राप्त करने” और विदेशों में मौजूद अवैध संपत्तियों की जांच के संबंध में मारे गए थे। अधिकारियों ने बताया कि नये आरोप पिछले साल सितंबर में हरियाणा पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी पर आधारित हैं। हरियाणा पुलिस की प्राथमिकी के मुताबिक, वाड्रा से कथित तौर पर जुड़ी कंपनी, स्काइलाइट हॉस्पिटेलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने 2008 में ओमकारेश्वर प्रॉपर्टीज से 7.50 करोड़ रुपये में गुड़गांव के सेक्टर 83 में 3.5 एकड़ जमीन खरीदी थी जब कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री थे और टाउन एवं काउंटी प्लानिंग विभाग का प्रभार भी उनके पास ही था।
विज्ञापन


पुलिस का आरोप है कि हुड्डा के प्रभाव से कॉलोनी के विकास के लिए व्यावसायिक लाइसेंस खरीद कर बाद में स्काइलाइट हॉस्पिटेलिटी ने इस जमीन को रिएलिटी स्टेट की बड़ी कंपनी डीएलएफ को 58 करोड़ रुपये में बेच दिया था। इस हिसाब से कंपनी ने 50 करोड़ रुपये का फायदा कमाया हालांकि वाड्रा इन आरोपों को खारिज करते रहे हैं। इसमें कहा गया कि इसके बदले में राज्य सरकार ने नियमों का उल्लंघन करते हुए गुड़गांव के वजीराबाद में डीएलएफ को 350 एकड़ जमीन आवंटित की। इस कथित लेन-देन में डीएलएफ को 5,000 करोड़ रुपये का लाभ हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि ईडी इस बात की जांच करेगी कि क्या इन वित्तीय गड़बड़ियों के चलते आरोपियों ने धनशोधन को अंजाम दिया और अवैध संपत्ति बनाई। वाड्रा इससे पहले भी धनशोधन के दो मामलों - राजस्थान के बीकानेर में जमीन सौदे से संबंधित एक मामले और हथियार डीलर संजय भंडारी से संबंध रखने तथा विदेशों में अवैध संपत्तियां रखने के अन्य मामले में ईडी की जांच का सामना कर रहे हैं। साथ ही ईडी गुड़गांव के मानेसर इलाके में इसी तरह के भूमि सौदे मामले के संबंध में हुड्डा की भूमिका की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed