फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED file prosecution complaint against Seabird International Pvt Ltd and its directors

ईडी ने सीबर्ड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ दर्ज की शिकायत

Mon, 15 Jun 2020 01:27 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 15 Jun 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
ED file prosecution complaint against Seabird International Pvt Ltd and its directors
प्रवर्तन निदेशालय (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सरकारी सील और मुहर की कथित बरामदगी के मामले में धनशोधन के आरोपों पर मोहाली की एक कंपनी और इसके निदेशकों के खिलाफ एक आरोपपत्र दाखिल किया है।

विज्ञापन

ईडी ने सोमवार को बताया कि सीबर्ड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड और इसके निदेशक प्रीतपाल सिंह और गुरिंदर सिंह के खिलाफ पंजाब में धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के लिए विशेष अदालत के सामने आरोपपत्र दाखिल किया गया।
विज्ञापन



ईडी ने एक बयान में कहा है कि जांच एजेंसी ने पूर्व में दोनों की 6.93 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की थी। मोहाली पुलिस द्वारा सरकारी एजेंसियों के जाली सील और मुहर तथा एक बंदूक की कथित बरामदगी के लिए 2017 में दो प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद ईडी ने पीएमएलए का एक मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि प्रीतपाल सिंह और गुरिंदर सिंह विदेशी संस्थानों में मानक के मुताबिक वीजा चाहने वालों का फर्जी शैक्षणिक और वित्तीय दस्तावेज तैयार करते थे और वीजा लेने के लिए इसे विदेशी दूतावासों में सुपुर्द किया जाता था।

एजेंसी ने दावा किया, 'जांच में पाया गया कि छात्रों को वीजा के लिए विभिन्न दस्तावेजों में सौंपे गए विभिन्न बैंकों में फिक्सड डिपॉजिट, शैक्षणिक दस्तावेज, कृषि से आमदनी के प्रमाणपत्र और वोटर आईडी जैसे पहचान पत्र जाली थे।'

एजेंसी का आरोप है कि आरोपियों ने इस तरह से 7,56,40,000 रुपये जुटाए और इसके जरिए चल और अचल संपत्ति की खरीदारी की। ईडी ने कहा कि इस मामले में आगे जांच चल रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed