{"_id":"659cf6154e71d674d3037fa9","slug":"ed-director-rahul-navin-reaches-the-cgo-complex-at-salt-lake-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: ईडी के प्रमुख कोलकाता के सीजी कॉम्प्लेक्स पहुंचे, छापेमारी के दौरान अफसरों पर हुए हमले पर करेंगे चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: ईडी के प्रमुख कोलकाता के सीजी कॉम्प्लेक्स पहुंचे, छापेमारी के दौरान अफसरों पर हुए हमले पर करेंगे चर्चा
Tue, 09 Jan 2024 01:15 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 09 Jan 2024 01:15 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में पिछले हफ्ते टीएमसी नेता के आवास पर छापेमारी के दौरान ईडी अधिकारियों पर किए गए हमले पर ईडी प्रमुख राहुल नवीन अपने अधिकारियों से चर्चा के लिए कोलकाता स्थित सीजी कॉम्प्लेक्स पहुंचे।
विज्ञापन
Rahul Navin
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में पिछले हफ्ते छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर किए गए हमले को लेकर ईडी के प्रमुख राहुल नवीन सोमवार की रात कोलकाता पहुंचे थे। इस मामले में अपने अधिकारियों के साथ चर्चा करने के लिए वह मंगलवार को सॉल्ट लेक स्थित सीजी कॉम्प्लेक्स पहुंचे। ईडी ने इस घटना को लेकर अपनी रिपोर्ट पहले ही सौंप चुकी है। दरअसल, तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी करने के दौरान टीएमसी समर्थकों ने ईडी पर हमला कर दिया, जिसमें तीन अधिकारियों को गंभीर चोटें आई।
जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया, 'इस घटना को लेकर ईडी के प्रमुख एक बैठक करेंगे। अन्य जांचों की प्रगति पर भी चर्चा होगी।'
क्या था मामला
बोंगांव में टीएमसी नेता के करीबी सहयोगी की आइसक्रीम फैक्ट्री समेत दो अन्य स्थानों पर तलाशी रात 10 बजे तक जारी रही। ईडी अधिकारियों ने राशन घोटाले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल में कम से कम 15 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के संदेशखली में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी के दौरान भीड़ ने प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर हमला किया और उसके वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। टीम के तीन अधिकारियों को भीड़ के हमले में गंभीर चोटें आईं और उनके निजी सामान जैसे मोबाइल फोन और वॉलेट छीन लिए गए थे।
विज्ञापन
#WATCH | Kolkata, WB: ED Director Rahul Navin reaches the CGO complex at Salt Lake. pic.twitter.com/EjTkgwj1YT
— ANI (@ANI) January 9, 2024विज्ञापन