{"_id":"63263d69aba84e0f445c41a8","slug":"ed-claims-sanjay-raut-played-an-important-role-in-patra-chawl-case-by-staying-behind-scenes","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patra Chawl Case: प्रवर्तन निदेशालय का दावा- राउत ने पात्रा चॉल मामले में पर्दे के पीछे रहकर निभाई अहम भूमिका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Patra Chawl Case: प्रवर्तन निदेशालय का दावा- राउत ने पात्रा चॉल मामले में पर्दे के पीछे रहकर निभाई अहम भूमिका
Sun, 18 Sep 2022 03:04 AM IST
निर्मल कांत
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 18 Sep 2022 03:04 AM IST
सार
ईडी ने पीएमएलए कोर्ट में जवाब दाखिल कराते हुए संजय राउत की जमानत अर्जी का विरोध किया और कहा कि राउत पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उसके पास पर्याप्त सुबूत है।
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : PTI
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दावा किया कि शिवसेना सांसद संजय राउत ने पात्रा चॉल घोटाले में पर्दे के पीछे रहकर अहम भूमिका निभाई है। ईडी ने पीएमएलए कोर्ट में जवाब दाखिल कराते हुए संजय राउत की जमानत अर्जी का विरोध किया और कहा कि राउत पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उसके पास पर्याप्त सुबूत है।
विज्ञापन
जांच एजेंसी ने कहा, 15 सितंबर को संजय राउत के खिलाफ एक पूरक अभियोजन शिकायत दर्ज कराई थी। ईडी के जवाब में यह भी कहा गया कि राउत के खिलाफ अभियोजन की पहली शिकायत 1 अप्रैल, 2022 को दर्ज की गई थी। प्रवर्तन निदेशालय ने संजय राउत की जमानत याचिका का विरोध करते हुए संजय राउत पर कई आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय ने कहा, 15 सितंबर, 2022 को दायर पूरक चार्जशीट में राउत के प्रॉक्सी और करीबी सहयोगी प्रवीण राउत (सह-आरोपी) के जरिये अपराध में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया है।
विज्ञापन
हालांकि, संजय राउत ने सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि यह उनके खिलाफ लिया जा रहा राजनीतिक प्रतिशोध है। वहीं, ईडी ने राउत की इस दलील को खारिज किया कि उनके खिलाफ कार्रवाई किसी भी तरह का राजनीतिक बदला नहीं है।