फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED attaches fresh assets of Kerala finance company, promoters

केरल: ईडी ने कसा शिकंजा, पॉपुलर फाइनेंस ग्रुप की 33 करोड़ की संपत्ति जब्त 

Wed, 29 Dec 2021 10:42 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 29 Dec 2021 10:42 PM IST
सार

केरल पुलिस द्वारा विभिन्न जिलों में 1,300 प्राथमिकी दर्ज की गई थीं और 3,000 जमाकर्ताओं से लगभग 1,000 करोड़ रुपये की ठगी की गई। 

विज्ञापन
ED attaches fresh assets of Kerala finance company, promoters
ईडी की कार्रवाई - फोटो : pixabay

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने निवेशकों से 1,000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केरल के एक वित्त समूह और उसके प्रमोटरों की 33.84 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। एजेंसी ने इससे पहले सितंबर में आरोपी कंपनी, पॉपुलर फाइनेंस ग्रुप और उसके प्रमोटरों की 31.16 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। एजेंसी ने इन संस्थाओं की नई संपत्तियों को कुर्क करने के लिए फिर से धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक प्रोविजनल आदेश जारी किया।

विज्ञापन


कुर्क की गई संपत्तियों में केरल में जमीन और भवन जैसी 11 अचल संपत्तियां, जनता द्वारा गिरवी रखी गई 11.85 किलोग्राम सोना, जो पॉपुलर फाइनेंस ग्रुप के प्रमोटरों और कर्मचारियों के नाम पर गिरवी रखी गई थी, प्रमोटरों की 19 सावधि जमा, 3.79 करोड़ रुपये नकदी शामिल हैं। ईडी ने एक बयान में कहा कि समूह की संस्थाओं और उसके प्रमोटरों के 208 बैंक खातों और 291 ट्रेजरी जमा खातों में शेष राशि भी जब्त की गई है। ईडी ने कहा कि इस मामले में केरल पुलिस द्वारा विभिन्न जिलों में 1,300 प्राथमिकी दर्ज की गईं और लगभग 3,000 जमाकर्ताओं से लगभग 1,000 करोड़ रुपये की ठगी की गई। 
विज्ञापन


ईडी ने कहा कि समूह और उसकी सहयोगी संस्थाएं परिवार नियंत्रित व्यवसाय हैं और थॉमस डैनियल और रिनू मरियम थॉमस केरल और अन्य राज्यों में 270 शाखाओं में फैले पूरे व्यवसाय को नियंत्रित कर रहे थे। ईडी ने दोनों प्रमोटरों को अगस्त में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed