{"_id":"5fe461ddcab59209604a4447","slug":"ed-attaches-fds-along-with-seized-cash-under-pmla-in-kerala-gold-smuggling-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना तस्करी मामला : प्रवर्तन निदेशालय ने 1.85 करोड़ रुपये की नकदी की जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोना तस्करी मामला : प्रवर्तन निदेशालय ने 1.85 करोड़ रुपये की नकदी की जब्त
Thu, 24 Dec 2020 03:09 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 24 Dec 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
ED
- फोटो : ANI
केरल सोना तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पीएमएलए के तहत 1.85 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है। इसके अलावा ईडी ने कुछ फिक्स्ड डिपॉजिट भी संलग्न किए हैं।
विज्ञापन
ED attaches fixed deposits along with seized cash totalling to Rs 1.85 Crores under PMLA in Kerala gold smuggling case: Enforcement Directorate (ED) pic.twitter.com/6ao2nVnOZD
— ANI (@ANI) December 24, 2020
विज्ञापन
केरल सोना तस्करी मामले में केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय के पूर्व मुख्य सचिव एम शिवशंकर की जमानत याचिका पर पिछले हफ्ते उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। अदालत ने शिवशंकर की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
विज्ञापन
इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत में कहा कि शिवशंकर की गतिविधियां पीएमएलए के तहत जानकारी छुपाने के तहत आती हैं। ईडी ने कहा कि सोना तस्करी मामले में आरोपी स्वप्ना सुरेश ने शुरू में शिवशंकर के नाम जिक्र नहीं किया क्योंकि वह प्रभावशाली था।