फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ED attaches assets worth 30 lakhs of Maoist supporter in Naxalites financial aid case

मदद करने का आरोप: ईडी ने माओवादी समर्थक पर की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ में अटैच की 30 लाख की संपत्ति

Sat, 19 Feb 2022 01:56 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 19 Feb 2022 01:56 AM IST
सार

ईडी ने अपनी जांच माओवादी समर्थक अश्विनी वर्मा और अन्य के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की एफआईआर और 30 अक्तूबर, 2018 को दाखिल अंतिम रिपोर्ट के आधार पर शुरू की थी। इन लोगों पर प्रतिबंधित नक्सल संगठन की मदद करने का आरोप है। 

विज्ञापन
ED attaches assets worth 30 lakhs of Maoist supporter in Naxalites financial aid case
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की वित्तीय मदद को लेकर एक माओवादी समर्थक की 29.7 लाख रुपये कीमत की कृषि भूमि अटैच की है। अधिकारियों ने बताया कि अटैच की गई कृषि भूमि छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव जिले में है और यह जमीन अश्विनी वर्मा और उसके छोटे भाई तामेश वर्मा के नाम पर है। 

विज्ञापन


ईडी ने अपनी जांच अश्विनी वर्मा और अन्य के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की एफआईआर और 30 अक्तूबर, 2018 को दाखिल अंतिम रिपोर्ट के आधार पर शुरू की थी। इन लोगों पर प्रतिबंधित नक्सल संगठन की मदद करने का आरोप है। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि अश्विनी वर्मा ने नक्सलियों से बंद किए जा चुके 1000 और 500 के नोट लिए थे और इन नोटों को अलग-अलग लोगों को स्थानीय किसानों को दिया। इसके बदले में इन लोगों से अनाज और कृषि उत्पाद खरीदे गए। बाद में इन कृषि उत्पादों और अनाज को बेचकर पैसा हासिल किया गया। साथ ही अश्विनी वर्मा ने इस पैसे से राजनंदगांव में 29.75 लाख रुपये में कृषि भूमि खरीदी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed