{"_id":"58a5e9374f1c1bd257d84b2d","slug":"ed-arrests-zakir-naik-s-close-aide-in-money-laundering-probe-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाकिर नाईक का करीबी सहयोगी मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जाकिर नाईक का करीबी सहयोगी मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार
एजेंसी/ मुंबई
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय ने विवादास्पद इसलामी प्रचारक जाकिर नाईक के एक निकट सहयोगी आमिर गजदर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मनी लांड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया है। गजदर और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ इस मामले में तफ्तीश चल रही थी।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के मुताबिक गजदर कई कंपनियों का निदेशक है। मनी लांड्रिंग के मामले में वह रडार पर था। उसे प्रिव्हेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत बृहस्पतिवार की शाम को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
गजदर नाईक का विश्वस्त सहयोगी है। बृहस्पतिवार को शाम साढ़े सात बजे गिरफ्तार गजदर को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पचास वर्षीय गजदर को प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इसके बाद पूछताछ में सहयोग न करने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक एजेंसी को शक है कि गजदर ही नाईक और उनके एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) के 200 करोड़ रुपये के कैश फंड और लेनदेन का काम देखता था। अधिकारियों का कहना है कि गजदर की कंपनी आईआरएफ के पीस टीवी के लिए कंटेंट मुहैया कराती थी। इसके ऑपरेशन पश्चिमी महानगरों से संचालित होते हैं।