फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED arrests Nirmal Singh Bhangoo's son-in-law in PACL case News In Hindi

पोंजी स्कीम: ईडी ने पीएसीएल के प्रमोटर निर्मल सिंह भंगु के दामाद को किया गिरफ्तार, संपत्तियां भी हुईं जब्त

Sat, 22 Mar 2025 03:40 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 22 Mar 2025 03:40 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालयन (ईडी) ने पर्ल्स एग्रीटेक कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसीएल) के दिवंगत प्रमोटर निर्मल सिंह भंगू के दामाद हरसतिंदर पाल सिंह को गिरफ्तार किया है। ईडी के अनुसार हरसतिंदर हेयर पीएसीएल और उसके सहयोगी कंपनियों में निदेशक था, जिनमें दो ऑस्ट्रेलियाई कंपनियां भी शामिल थीं।

विज्ञापन
ED arrests Nirmal Singh Bhangoo's son-in-law in PACL case News In Hindi
ईडी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालयन (ईडी) ने पोंजी स्कीम मामले में पर्ल्स एग्रीटेक कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसीएल) के दिवंगत प्रमोटर निर्मल सिंह भंगू के दामाद हरसतिंदर पाल सिंह को गिरफ्तार किया है। मामले में ईडी ने शनिवार को बताया कि यह गिरफ्तारी 48000 करोड़ रुपये की पोंजी स्कूीम से जुड़ी मनी लॉन्डिंग जांच के तहत की गई है। बता दें कि इस स्कीम में लाखों निवेशकों से धोखा किया गया था। 
विज्ञापन


ईडी ने दी जानकारी
ईडी के अनुसार हरसतिंदर हेयर पीएसीएल और उसके सहयोगी कंपनियों में निदेशक था, जिनमें दो ऑस्ट्रेलियाई कंपनियां भी शामिल थीं। इन कंपनियों के जरिए करीब 657.18 करोड़ रुपये की राशि को ऑस्ट्रेलिया में विभिन्न रियल एस्टेट संपत्तियों में निवेश किया गया। इसके अलावा, हेयर ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करते हुए पीएसीएल की संपत्तियों को बेचने का काम किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- RSS: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा पर संघ ने जताई चिंता, कहा- प्रताड़ना की धार्मिक वजह भी
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने जब्त की करोड़ों की संपत्ति
ईडी ने इस मामले में 706 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं, जिनमें से 462 करोड़ रुपये की संपत्तियां ऑस्ट्रेलिया में हैं। इन संपत्तियों के विवरण को सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त न्यायमूर्ति लोढ़ा समिति के साथ साझा किया गया है, जो निवेशकों को उनका पैसा लौटाने की प्रक्रिया की देखरेख करेगी। 

ये भी पढ़ें:- Delimitation: JAC की बैठक में सीएम स्टालिन ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी, विजयन बोले- यह सिर पर लटकती तलवार

लाखों निवेशकों के साथ ठगी का मामला 
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा है कि पीएसीएल और उसके निदेशकों ने करीब 48,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी, जिससे लाखों निवेशक ठगे गए थे। ईडी ने पीएसीएल के प्रमोटर निर्मल सिंह भंगू के दामाद हरसतिंदर पाल सिंह हेयर को गिरफ्तार किया है। हेयर पीएसीएल और उसकी सहयोगी कंपनियों का निदेशक था, जिनमें दो ऑस्ट्रेलियाई कंपनियां भी शामिल थीं। गौरतलब है कि निर्मल सिंह भंगू का पिछले साल अगस्त में निधन हो गया था, लेकिन मामले की जांच अभी भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed