फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED arrests managing director of Shakti Bhog Foods Ltd in money laundering case

बैंक धोखाधड़ी: ईडी ने शक्तिभोग कंपनी के अध्यक्ष को किया गिरफ्तार, छापेमारी में मिले थे सबूत

Mon, 05 Jul 2021 02:03 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 05 Jul 2021 02:03 PM IST
सार

केंद्रीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि कृष्ण कुमार को रविवार को यहां से गिरफ्तार किया गया और बाद में विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें नौ जुलाई तक ईडी की हिरासत में भेज दिया। 

विज्ञापन
ED arrests managing director of Shakti Bhog Foods Ltd in money laundering case
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली स्थित शक्ति भोग फूड्स लिमिटिड के अध्यक्ष एवं प्रबंधक निदेशक (सीएमडी) केवल कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। कृष्ण कुमार की गिरफ्तारी कई करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन के मामले में की गई है। ईडी ने एक बयान जारी कर सोमवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि कृष्ण कुमार को रविवार को यहां से गिरफ्तार किया गया और बाद में विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें नौ जुलाई तक ईडी की हिरासत में भेज दिया। उनकी गिरफ्तारी से पहले एजेंसी ने दिल्ली और हरियाणा में कम से कम नौ परिसरों पर छापे मारे थे।
विज्ञापन


बयान के मुताबिक, तलाशी के दौरान विभिन्न अपराध संकेती दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं। ईडी ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी के आधार पर पीएमएलए की आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज किया था। सीबीआई ने इस साल के शुरू में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नेतृत्व वाले 10 बैंकों के एक संघ के साथ 3,269 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के लिए शक्ति भोग फूड्स लिमिटेड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। एसबीआई ने कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीआई के अनुसार, निदेशकों ने लोगों के पैसे को हड़पने के लिए कथित तौर पर खातों में हेराफेरी की और जाली दस्तावेज तैयार किए। बैंक ने कहा था कि 24 साल पुरानी कंपनी की 2008 में कारोबार वृद्धि 1411 करोड़ रुपये थी जो 2014 में बढ़कर 6,000 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी आटा, गेंहू, चावल, बिस्किट आदि बनाने व बेचने के व्यापार में है।

ईडी ने कहा कि उनपर आरोप है कि उन्होंने कुछ कंपनियों द्वारा संदिग्ध खरीद- फरोख्त के जरिए कर्ज खाते के पैसे को हेराफेरी करके बाहर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed