फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED arrests Karnataka Cong MLA Satish Krishna Sail in money laundering case

Satish Krishna Sail: कर्नाटक में कांग्रेस विधायक सैल गिरफ्तार; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई

Wed, 10 Sep 2025 11:07 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 10 Sep 2025 11:07 AM IST
सार

ईडी की जांच में पाया गया कि सेल ने अन्य व्यावसायिक संस्थाओं और बेलेकेरी बंदरगाह के अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके 19 अप्रैल, 2010 से 10 जून, 2010 के बीच लगभग 1.25 लाख मीट्रिक टन लौह अयस्क चूर्ण का अवैध निर्यात किया था। इस खेप पर वन विभाग, अंकोला का पहले से ही जब्ती आदेश था। इस कंपनी के जरिए सतीश कृष्ण सेल की ओर से किए गए अवैध निर्यात का कुल मूल्य 86.78 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
ED arrests Karnataka Cong MLA Satish Krishna Sail in money laundering case
ईडी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्नाटक के कांग्रेस विधायक सतीश कृष्ण सैल को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी की ओर से यह कार्रवाई राज्य में कथित अवैध लौह अयस्क निर्यात से जुड़े धन शोधन के एक मामले में की गई है। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर कन्नड़ की कारवार विधानसभा सीट से 59 साल के विधायक को संघीय जांच एजेंसी के बंगलूरू क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के बाद मंगलवार देर रात हिरासत में ले लिया गया। उन्हें मंगलवार को एक विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक दिन की हिरासत में भेज दिया गया। उन्हें बुधवार को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा, जहां एजेंसी उनकी नई हिरासत की मांग करेगी।

विज्ञापन


गिरफ्तार किए जाने वाले दूसरे कांग्रेस विधायक
सैल पिछले कुछ हफ्तों में ईडी की ओर से गिरफ्तार किए जाने वाले दूसरे कांग्रेस विधायक हैं। पिछले महीने के अंत में एजेंसी ने चित्रदुर्ग के विधायक केसी वीरेंद्र 'पप्पी' को कथित अवैध सट्टेबाजी से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था। सैल के खिलाफ मामला विधायक से कथित रूप से जुड़ी एक कंपनी द्वारा लौह अयस्क के कथित अवैध निर्यात से संबंधित है।
विज्ञापन


2010 में दर्ज एक मामले से शुरू हुई थी जांच
ईडी की जांच कर्नाटक लोकायुक्त की ओर से 2010 में दर्ज एक मामले से शुरू हुई थी, जिसमें बेल्लारी से बेलेकेरी बंदरगाह तक लगभग आठ लाख टन अवैध रूप से ले जाए जा रहे लौह अयस्क का पता चला था। ईडी ने इस मामले में 13-14 अगस्त को कारवार, गोवा, मुंबई और दिल्ली में छापेमारी की थी। ईडी के मुताबिक, जिन संस्थाओं की तलाशी ली गई, उनमें आशापुरा माइनकेम, श्री लाल महल, स्वास्तिक स्टील्स (होसेपेट), आईएलसी इंडस्ट्रीज, श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर मिनरल्स जैसी कंपनियां शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लौह अयस्क का अवैध निर्यात
एजेंसी ने एक बयान में कहा था कि सेल सहित इन सभी संस्थाओं को बंगलूरू स्थित सांसदों और विधायकों की विशेष अदालत ने श्री मल्लिकार्जुन शिपिंग प्राइवेट लिमिटेड की ओर से अन्य कंपनियों के साथ मिलीभगत करके लौह अयस्क के अवैध निर्यात के लिए दोषी ठहराया था। मल्लिकार्जुन शिपिंग, सेल की एक कंपनी बताई जाती है। ईडी ने कहा कि विधायक और अन्य के खिलाफ उसकी जांच विशेष अदालत की ओर से जारी इसी दोषसिद्धि आदेश पर आधारित है। हालांकि, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने पिछले साल विधायक की सात साल की जेल की सजा को निलंबित करने का आदेश दिया था।

ईडी की छापेमारी में क्या मिला?

  • तलाशी के दौरान सेल के आवास से 1.41 करोड़ रुपये नकद और श्री लाल महल लिमिटेड के कार्यालय से 27 लाख रुपये नकद जब्त किए गए।
  • सेल परिवार के बैंक लॉकर से 6.75 किलोग्राम सोने के आभूषण और बुलियन भी जब्त किए गए। 
  • तलाशी अभियान के दौरान आरोपी संस्थाओं के 14.13 करोड़ रुपये जमा वाले बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed