फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED: 15 properties of liquor mafia of Bihar and building worth 190 crores of CMD of BPSL in Mumbai seized

ईडी: बिहार के शराब माफिया की 15 संपत्तियां व मुंबई में बीपीएसएल के सीएमडी की 190 करोड़ की बिल्डिंग जब्त

Sat, 02 Oct 2021 05:16 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 02 Oct 2021 05:16 PM IST
सार

ईडी ने अवैध कारोबार में लिप्त लोगों की संपत्ति जब्त करने की बड़ी कार्रवाई की। यह कार्रवाई बिहार के नवादा और मुंबई में की गई।
 

विज्ञापन
ED: 15 properties of liquor mafia of Bihar and building worth 190 crores of CMD of BPSL in Mumbai seized
संपत्ति सीज(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को बिहार के नवादा के अवैध शराब माफिया संजय प्रताप सिंह व उनके परिजनों की 15 अचल संपत्तियों को जब्त कर कब्जा ले लिया। नवादा में हुए विषाक्त शराब कांड में 21 लोगों की मौत हो गई थी। सिंह व परिजनों की जब्त संपत्तियों का मूल्य 1.31 करोड़ रुपये बताया गया है। उधर, मुंबई में भूषण पावर एंड स्टील लि. के पूर्व सीएमडी संजय गोयल की 190 करोड़ रुपये की बिल्डिंग जब्त की गई।

विज्ञापन

ईडी के अनुसार बिहार के नवादा में जिन 15 संपत्तियों का कब्जा लिया गया है वे संजय प्रताप सिंह, उसकी पत्नी किरण देवी और सहयोगी श्रीकुमार सिंह की है। यह कार्रवाई अवैध शराब व विषाक्त शराब पीने से 21 लोगों की मौत को लेकर उनके खिलाफ दायर एफआईआर के आधार पर की गई।
विज्ञापन


इसी तरह मुंबई में भूषण पावर एंड स्टील लि. के पूर्व सीएमडी संजय सिंघल की 190 करोड़ रुपये की इमारत जब्त की गई है। यह कार्रवाई मनी लांड्रिंग के मामले में की गई। सिंघल के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी का मामला लंबित है। जब्त इमारत मुंबई के वर्ली इलाके के सीजय हाउस में स्थित है। यह अल्ट्रा मॉल के सामने है। इसकी कीमत 190.62 करोड़ रुपये बताई गई है। इसे खरीदने के लिए बीपीएसएल के फंड की हेराफेरी की गई और उसे फर्जी कंपनियों का असुरक्षित कर्ज बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed