{"_id":"5d6b85098ebc3e93c125edef","slug":"economy-is-sinking-due-to-uncontrolled-population-says-congress-leader-jitin-prasad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने गिरती अर्थव्यवस्था के लिए अधिक जनसंख्या को बताया जिम्मेदार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने गिरती अर्थव्यवस्था के लिए अधिक जनसंख्या को बताया जिम्मेदार
Sun, 01 Sep 2019 02:14 PM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Sun, 01 Sep 2019 02:14 PM IST
सार
- कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर देशव्यापी चर्चा होनी चाहिए।
- इसके लिए कानून बनाया जाना चाहिए।
- अगर देश को आगे बढ़ना है, तो ठोस कदम उठाने होंगे।
- उन्होंने कहा कि मैं सरकार से मांग करता हूं कि इस मुद्दे पर जो भी कानून लाने हैं, उन्हें लाया जाए।
विज्ञापन
जितिन प्रसाद
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण पर देशव्यापी चर्चा होनी चाहिए, इसके लिए कानून बनाया जाना चाहिए। अगर देश को आगे बढ़ना है, तो ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि मैं सरकार से मांग करता हूं कि इस मुद्दे पर जो भी कानून लाने हैं, उन्हें लाया जाए।
विज्ञापन
प्रसाद ने आगे कहा कि अर्थव्यवस्था कम हो रही है और बेरोजगारी बढ़ रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि जनसंख्या नियंत्रण में नहीं है। पर्यावरण, जल संकट, प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव भारत की आबादी में वृद्धि के कारण है। राष्ट्रहित के मुद्दों पर हमें राजनीति से ऊपर उठकर एक साथ काम करना चाहिए।
विज्ञापन
J Prasada:Economy is sinking,unemployment is rising. It happened because population wasn't controlled. Effect on environment,water crisis,pressure on natural resources is due to rise in India's population.On issues of national interest, we should rise above politics&work together https://t.co/b7NRzSmOGb
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 1, 2019
भाजपा में शामिल होने की खबरें, कांग्रेस ने किया खंडन
जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने की अटकलें भी शुक्रवार सुबह से ही तेज थीं। कहा जा रहा था कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। लेकिन ये सब अटकलें प्रसाद के एक ट्वीट के बाद थम गईं। जिसमें उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा की निंदी की।उन्होंने ट्वीट कर कहा, अमित जी, भाजपा के कारण रोजगार की जो भयावह समस्या देश में व्याप्त है, वह उत्तर प्रदेश में और भी गहरी है। कांग्रेस इसको दूर करने हेतु संघर्षरत है, हम यह संघर्ष और तेज करेंगे। आपके स्वास्थ्य सेवा संदर्भित विचारों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी उनके पार्टी छोड़ने की अफवाहों को गलत करार दिया है। सूत्रों के मुताबिक इस बार जितिन प्रसाद पर धौरहरा की बजाय लखनऊ से लड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।