{"_id":"58ee2e934f1c1b462dcf7512","slug":"eci-to-give-open-challenge-in-may-to-hack-its-evm","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल की चुनौती पर EC का चैलेंज, 1 मई के बाद हैक करके दिखाओ EVM","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केजरीवाल की चुनौती पर EC का चैलेंज, 1 मई के बाद हैक करके दिखाओ EVM
amarujala.com, Written By : अनंत पालीवाल
Updated Thu, 13 Apr 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने उन लोगों को ओपन चैलेंज देने का मन बनाया है, जिन्हें लगता है की ईवीएम में छेड़छाड़ की जा सकती है। यह चैलेंज मई के पहले हफ्ते में होगा। चुनाव आयोग ने इस संबंध में विज्ञानी, टेक्नोक्रेट और राजनीतिक दलों को खुला चैलेंज में आने के लिए कहा है।
गौरतलब है कि ईवीएम में छेड़छाड़ को लेकर कांग्रेस के नेता चुनाव आयोग से मिले थे और उन्होने मांग की थी कि वो 50 फीसदी मतदान वीवीपीएटी मशीनों के जरिए और 50 फीसदी मतदान बैलेट पेपर के जरिए करवाएं।
इन सब घटनाओं के बाद अब विपक्ष के नेताओं ने चुनाव आयोग से बातचीत करने का विचार किया है। इससे पहले बुधवार को भी संसद में ईवीएम के मुद्दे पर जोरदार बहस हो चुकी है। संसद में भी सांसदों ने ये मांग रखी थी कि ईवीएम के साथ-साथ VVPAT का इस्तेमाल भी किया जाए।
सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग के साथ इस बैठक में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एके एंटनी, अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा और कांग्रेस के कई अन्य बड़े नेता शामिल हुए।

गौरतलब है कि हालिया हुए विधानसभा चुनावों के बाद से करीब हर राजनीतिक पार्टी ईवीएम की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठा रहा है। इसके अलावा कुछ दिनों पहले मध्यप्रदेश के भिंड में कोई भी बटन दबाने पर बीजेपी को वोट पड़ने की बात भी फैली थी।#ElectionCommission comes out with an 'open challenge' to hack its #EVMs from first week of May.
विज्ञापन विज्ञापन— Press Trust of India (@PTI_News) April 12, 2017