फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   eci to give open challenge in may to hack its evm

केजरीवाल की चुनौती पर EC का चैलेंज, 1 मई के बाद हैक करके दिखाओ EVM

Thu, 13 Apr 2017 12:15 AM IST
amarujala.com, Written By : अनंत पालीवाल
amarujala.com, Written By : अनंत पालीवाल Updated Thu, 13 Apr 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
eci to give open challenge in may to hack its evm
चुनाव आयोग ने उन लोगों को ओपन चैलेंज देने का मन बनाया है, जिन्हें लगता है की ईवीएम में छेड़छाड़ की जा सकती है। यह चैलेंज मई के पहले हफ्ते में होगा।  चुनाव आयोग ने इस संबंध में विज्ञानी, टेक्नोक्रेट और राजनीतिक दलों को खुला चैलेंज में आने के लिए कहा है।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि ईवीएम में छेड़छाड़ को लेकर कांग्रेस के नेता चुनाव आयोग से मिले थे और उन्होने मांग की थी कि वो 50 फीसदी मतदान वीवीपीएटी मशीनों के जरिए और 50 फीसदी मतदान बैलेट पेपर के जरिए करवाएं। 
विज्ञापन
गौरतलब है कि हालिया हुए विधानसभा चुनावों के बाद से करीब हर राजनीतिक पार्टी ईवीएम की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठा रहा है। इसके अलावा कुछ दिनों पहले मध्यप्रदेश के भिंड में कोई भी बटन दबाने पर बीजेपी को वोट पड़ने की बात भी फैली थी। 


इन सब घटनाओं के बाद अब विपक्ष के नेताओं ने चुनाव आयोग से बातचीत करने का विचार किया है। इससे पहले बुधवार को भी संसद में ईवीएम के मुद्दे पर जोरदार बहस हो चुकी है। संसद में भी सांसदों ने ये मांग रखी थी कि ईवीएम के साथ-साथ VVPAT का इस्तेमाल भी किया जाए। 

सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग के साथ इस बैठक में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एके एंटनी, अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा और कांग्रेस के कई अन्य बड़े नेता शामिल हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed