फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EC rejects suggestions of final order on Shiv Sena poll symbol dispute ahead of Maharashtra bypolls

महाराष्ट्र: उपचुनावों से पहले शिवसेना के चुनाव चिह्न पर विवाद, EC ने अंतिम आदेश के सुझावों को किया खारिज

Mon, 06 Feb 2023 10:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 06 Feb 2023 10:49 PM IST
सार

भाजपा की दो विधायकों मुक्ता तिलक के 22 दिसंबर और लक्ष्मण जगताप के 3 जनवरी को निधन के बाद खाली हुई कस्बा पेठ और चिंचवाड़ सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की गई थी।

विज्ञापन
EC rejects suggestions of final order on Shiv Sena poll symbol dispute ahead of Maharashtra bypolls
चुनाव आयोग - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

चुनाव आयोग (ईसी) के पदाधिकारियों ने सोमवार को कहा कि शिवसेना के प्रतिद्वंद्वी धड़ों को पहले ही अंतरिम चुनाव चिह्न आवंटित किए जा चुके हैं, जिनका इस्तेमाल महाराष्ट्र में आगामी उपचुनावों में किया जा सकता है।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कस्बा पेठ और चिंचवाड़ विधानसभा उपचुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि मंगलवार को है, जिससे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे के मूल शिवसेना होने के दावों पर जल्द अंतिम आदेश जारी होने की अटकलों को बल मिला है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग ने पिछले साल एक अंतरिम आदेश दिया था जिसमें प्रतिद्वंद्वी शिवसेना गुटों को चुनाव चिह्न और नाम आवंटित किए गए थे। उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला आने तक अंतरिम आदेश जारी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की दो विधायकों मुक्ता तिलक के 22 दिसंबर और लक्ष्मण जगताप के 3 जनवरी को निधन के बाद खाली हुई कस्बा पेठ और चिंचवाड़ सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed