फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   EC rejects aap demand for permission to tamper with evm motherboard during challenge

EVM हैक करने अब तक सामने नहीं आया कोई भी दल, चुनाव आयोग ने दी थी चुनौती

Fri, 26 May 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 26 May 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
EC rejects aap demand for permission to tamper with evm motherboard during challenge

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को झूठा साबित करने की चुनाव आयोग की चुनौती अब तक किसी राजनीतिक दल ने स्वीकार नहीं की है। ईवीएम के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा रहे राजनीतिक दलों के लिए आयोग ने 26 मई की शाम पांच बजे तक आवेदन मंगाया है ताकि 3 जून से वे आयोग के समक्ष ईवीएम की टैंपरिंग कर अपने आरोपों को सच साबित कर सकें। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम तक राजनीतिक दलों की ओर से कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई गई है। वहीं दूसरी तरफ चुनाव आयोग बेहद सक्रिय होकर आरोप लगा रहे राजनीतिक दलों को जवाब दे रहा है।
विज्ञापन


EC ने  'AAP' की मांग को किया खारिज 
चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को ईवीएम के मदरबोर्ड या आंतरिक सर्किट में छेड़छाड़ करने की इजाजत देने की आम आदमी पार्टी की मांग को खारिज कर दिया है। आयोग ने इस दल को चिट्ठी लिखकर कहा है कि मदरबोर्ड में बदलाव की अनुमति देना किसी व्यक्ति को नई मशीन बनाने या फिर चुनाव आयोग की प्रणाली में नवनिर्मित ईवीएम की अनुमति देने जैसा होगा जोकि असंभव और अतार्किक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने कहा कि यह एक सामान्य सी बात है कि किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मशीन के मदरबोर्ड या इंटरनल सक्रिट सिस्टम को बदलना पूरे उपकरण को बदलने जैसा है। इसे बदलने के बाद इस मशीन का स्वरूप ही बदल जाएगा।

लिहाजा, हम आपकी मांग को खारिज करते है और तय मानकों के आधार पर ही ईवीएम चैलेंज साबित करने की चुनौती देते है। आयोग ने बृहस्पतिवार को भी राजनीतिक दलों से अपने आरोपों के पक्ष में सबूत देने के लिए कहा है।

ईवीएम चैलेंज के लिए अभी तक नहीं आया कोई भी आवेदन

EC rejects aap demand for permission to tamper with evm motherboard during challenge
ईवीएम मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक - फोटो : अमर उजाला

चुनाव आयोग ने 20 मई को एलान किया था कि वह तीन जून को ईवीएम चैलेंज कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। आयोग के सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम सात बजे तक किसी भी राजनीतिक दल की ओर से ईवीएम चैलेंज के लिए कोई नाम नहीं आया था।

सूत्रों का कहना है कि जितने आवेदन आएंगे, उसी के मुताबिक ईवीएम चैलेंज की अवधि तय की जाएगी। यानी ज्यादा लोग ईवीएम चैलेंज में हिस्सा लेंगे तो ज्यादा दिन ईवीएम चैलेंज का कार्यक्रम चलेगा। मगर कम लोग या कोई नहीं इस कार्यक्रम के लिए आगे नहीं आता है तो एक ही दिन में यह कार्यक्रम खत्म किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed