{"_id":"58a0e3b14f1c1b5b33d84720","slug":"ec-pitches-for-inclusion-of-electoral-literacy-in-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग का सुझाव ‘इलेक्टोरल लिटरेसी’ स्कूल पाठ्यक्रमों में हो शामिल ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चुनाव आयोग का सुझाव ‘इलेक्टोरल लिटरेसी’ स्कूल पाठ्यक्रमों में हो शामिल
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 13 Feb 2017 07:02 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
छात्रों को भविष्य में जिम्मेदार मतदाता बनाने के लिए चुनाव आयोग इससे जुड़े विषय को माध्यमिक स्तर पर स्कूली पाठ्यक्रमों में शामिल कराना चाहता है। इस कड़ी में चुनाव आयोग ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को माध्यमिक स्कूल स्तर पर ‘इलेक्टोरल लिटरेसी’ को पाठ्यक्रमों में शामिल करने का सुझाव दिया है। आयोग चाहता है कि पाठ्यक्रम में इसे जगह देने के बाद एनसीईआरटी परीक्षाओं में इससे संबंधित सवाल भी पूछे जाएं। इससे छात्रों में मतदान और राजनीति के प्रति स्वत: ही जागरूकता आएगी।
विज्ञापन
दरअसल, बीते साल ही वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को इस आशय का पत्र लिखा था। जावड़ेकर ने इसके जवाब में कहा था कि चूंकि पाठ्यक्रमों में शामिल करने का फैसला एनसीईआरटी करता है। ऐसे में उन्होंने चुनाव आयोग की सलाह को एनसीईआरटी को भेज दिया है।
विज्ञापन
जावड़ेकर ने जैदी को सरकार की ओर से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लाने की भी याद दिलाई थी। इसके अलावा उन्होंने इस मामले में आयोग के साथ सहयोग करने का भी आश्वासन दिया था। जैदी ने जावड़ेकर को एक बार फिर से आयोग के सुझाव की याद दिलाने और भावी मतदाताओं को जागरूक बनाने के लिए इससे जुड़े विषय को पाठ्यक्रमों में जगह देने की मांग की है।
विज्ञापन