फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EC may give order on SP symbol dispute today

सपा की 'साइकिल' पर चुनाव आयोग का फैसला आज

Mon, 16 Jan 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली/लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली/लखनऊ Updated Mon, 16 Jan 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
EC may give order on SP symbol dispute today
मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के चुनाव निशान साइकिल पर मचे दंगल पर चुनाव आयोग सोमवार को फैसला दे सकता है। यूपी में पहले चरण के मतदान के लिए 17 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी। उससे पहले आयोग को चुनाव निशान पर उठे विवाद को निपटाना होगा। दोनों पक्ष अपने हक में फैसला होने का दावा कर रहे हैं। वहीं साइकिल पर सस्पेंस बरकरार है।

विज्ञापन


इस बीच, आयोग के फैसले से ठीक पहले रविवार को मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के बीच एक बार फिर सुलह की कोशिशें हुई। मंत्री गायत्री प्रजापति और राज्यसभा सदस्य संजय सेठ ने दोनों नेताओं के बीच बातचीत कराने का प्रयास किया। इसके लिए वे दोनों नेताओं से दो-दो बार मिले लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

 

चुनाव निशान को फ्रीज कर सकता है आयोग

EC may give order on SP symbol dispute today
भारतीय निर्वाचन आयोग

चुनाव आयोग के पुराने आदेशों को देखें तो वह विवादित चुनाव निशान को फ्रीज करता है। अंतिम फैसला आने तक अंतरिम तौर पर दोनों गुटों को नाम और निशान जारी किया जाता है। उसके बाद आयोग आगे की सुनवाई जारी रखता है। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी भी चुनाव निशान फ्रीज होने की संभावना जता चुके हैं। 

उनके मुताबिक इस तरह के मामलों के लिए एक तय प्रक्रिया होती है और इसे पूरा होने में पांच से छह महीने लगते हैं। इसीलिए आयोग दोनों गुटों को चुनाव लड़ने के लिए अस्थायी तौर पर नाम और निशान जारी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed